ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मथुरा12 वें वार्षिकोत्सव में अतुल्य भारत की थीम पर परिधान प्रदर्शन

12 वें वार्षिकोत्सव में अतुल्य भारत की थीम पर परिधान प्रदर्शन

मथुरा। खजानी वुमेन इंस्टिट्यूट का 12 वां वार्षिकोत्सव रविवार को बीएसए कॉलेज में हुआ। इसमें छात्राओं ने अतुल्य भारत की थीम पर परिधान और अभिव्यक्ति प्रस्तुति...

12 वें वार्षिकोत्सव में अतुल्य भारत की थीम पर परिधान प्रदर्शन
हिन्दुस्तान टीम,मथुराMon, 10 Feb 2020 12:07 AM
ऐप पर पढ़ें

खजानी वुमेन इंस्टिट्यूट का 12 वां वार्षिकोत्सव रविवार को बीएसए कॉलेज में हुआ। इसमें छात्राओं ने अतुल्य भारत की थीम पर परिधान और अभिव्यक्ति प्रस्तुति कीं। शुभारम्भ जेल अधीक्षक शैलेंद्र कुमार मेत्रैय, सीमा नागेंद्र प्रताप, बबिता अग्रवाल, डॉ. चारू जैन, केजी माहेश्वरी व डॉ. हरीमोहन माहेश्वरी ने दीप जलाकर किया। इसमें गणेश वंदना से शुरु हुए कार्यक्रम गोवा राउंड के स्वच्छता संदेश से परवान चढ़े। वहीं राधा-कृष्ण व गोपी रूप में सजे पात्रों ने ब्रज की सांझी कला का मंचन और चित्रकला प्रदर्शन किया। वर्ष भर के कार्यों की जानकारी डायरेक्टर शिप्रा राठी ने दी और श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को उनकी मांओं के साथ सम्मानित किया। अंत में मेयर डॉ. मुकेश आर्य बंधु ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए और इंस्टीटयूट की सराहना की। इसमें श्रेष्ठ डिजाइनर प्रेक्षा जाह्नवी, पूजा, माधुरी, आराधना प्रिया, पूनम व शबनम को मिला। सर्वश्रेष्ठ मॉडल शिविका, पूजा, नेहा, दीपिका शिखा, सोनम, सीमा, श्रेष्ठा रहीं। निर्णायक संगीता गोदानी, निधि शर्मा, तन्वी अग्रवाल, नेहा अरोरा, खुशबू अग्रवाल, सविता जग्गी अरोरा, धीरज, कीर्ति बंसल, रचना बैजल नीतू धमीजा, मेगा वशिष्ठ थे। इस दौरान मधुबाला गर्ग, शिवराज भारद्वाज, पावनी खंडेलवाल, रेखा खंडेलवाल, हिना सोनी, शैलेंद्र माहेश्वरी, रेखा माहेश्वरी, प्रवीण माहेश्वरी, करुणा माहेश्वरी, संध्या श्रीवास्तव, पूजा पालीवाल, पंकज अग्रवाल, शोभित माहेश्वरी, मोहिनी भाटिया, रूपा शर्मा, नेहा गर्ग, सुजाता माहौर, हर्षिता कुमारी, अर्शी सैफी, अंजू सिंह, द्रौपदी, दीपक, बबली, राधा मौजूद रहे। संचालन आयुषी मेहरोत्रा, श्रेया चतुर्वेदी व वंशिका राठी ने किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें