त्रिदिवसीय पाटोत्सव व होली महोत्सव आरंभ

Feb 27, 2026 12:05 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मथुरा
share Share
Follow Us on

Mathura News - कपिल कुटीर सांख्ययोग आश्रम में ठा. राधिका बिहारीजु महाराज का त्रिदिवसीय वार्षिक पाटोत्सव और होली महोत्सव शुरू हुआ। इसमें भव्य शोभायात्रा निकाली गई और साध्वी राधिका साधिकापुरी ने पूजन किया। कार्यक्रम में कई संत, नेता और नगरवासी शामिल हुए। आश्रम की 95 वर्ष पुरानी ऐतिहासिकता को भी उजागर किया गया।

त्रिदिवसीय पाटोत्सव व होली महोत्सव आरंभ

कपिल कुटीर सांख्ययोग आश्रम में ठा. राधिका बिहारीजु महाराज का त्रिदिवसीय वार्षिक पाटोत्सव एवं होली महोत्सव सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों के साथ आरंभ हुआ। इसमें ठा. राधिका बिहारीजु की गाजे-बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली। शुभारंभ महामंडलेश्वर साध्वी राधिका साधिकापुरी जटा वाली मां ने ठा. राधिका बिहारीजु महाराज, ब्रह्मलीन गुरु स्वामी कपिलानंद महाराज, साध्वी गोपी वाला मां व स्वामी गोकुलानंद महाराज के चित्र का पूजन कर किया। उन्होंने कहा कि यह आश्रम करीब 95 वर्ष प्राचीन एवं ऐतिहासिक है। यहां संतों ने कठोर भगवत साधना से जनकल्याण किया। समन्वयक यूपी रत्न डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने साध्वी गोपीवाला मां के त्याग, तप व भगवत साधना पर प्रकाश डाला।

इसमें स्वामी कपिलानंद, साध्वी गोपी वाला व स्वामी गोकुलानंद महाराज के चित्र शोभा बढ़ा रहे थे। नगरवासियों ने पुष्पवर्षा, रंग-गुलाल व आरती कर स्वागत किया। इस दौरान महामंडलेश्वर स्वामी डॉ. आदित्यानंद महाराज, स्वामी भुवनानंद महाराज, भाजपा नेता रामदेव सिंह भगौर, देवी सिंह कुंतल, डॉ. राधाकांत शर्मा, भागवताचार्य साध्वी आशानंद शास्त्री, पुरुषोत्तम गौतम, पवन गौतम, पप्पू सरदार, राजू शर्मा, राजकुमार शर्मा, नमिता साधिका, पूर्णिमा साधिका, कमला साधिका आदि रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।