गायब चौकीदार का पता न चलने पर परिजनों ने थाने का घेराव किया

Jan 24, 2026 12:46 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मथुरा
share Share
Follow Us on

Mathura News - पैंठ के निकट लगाया जाम, एसपी सिटी ने मौके पर पहुंच परिजनों को समझा कर सवा घंटे बाद खुलवाया जामगायब चौकीदार का पता न चलने पर परिजनों ने थाने का घेराव किया

गायब चौकीदार का पता न चलने पर परिजनों ने थाने का घेराव किया

पांच दिन पूर्व गायब हुए चौकीदार का अभी तक पता न चलने पर हत्या की आशंका जताते हुए आक्रोशित परिजनों ने शुक्रवार सुबह थाने का घेराव कर लिया और दोपहर को पैंठ के निकट जाम लगा आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर हंगामा किया। जाम से वाहनों की लम्बी कतार लग गयी। सूचना पर पहुंचे एसपी सिटी ने आक्रोशित परिजनों को आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। जाम करीब डेढ़ घंटे रहा। पुलिस ने जाम खुलवाकर वाहनों को निकलवाया। वहीं शाम तक फ्लड पीएसी टीम के मदद से पुलिस ने चौकीदार की यमुना में तलाश कराई। जमुनापार क्षेत्र में पैंठ बाजार, लक्ष्मीनगर स्थित उमा वाटिका में गांव शाहपुर, गौसना, जमुनापार निवासी रंधीर सिंह (52) 18 जनवरी को ड्यूटी करने गये थे लेकिन ड्यूटी के बाद घर वापस नहीं पहुंचे।

परिजनों को चिंता हुई तो उनकी सभी जगह तलाश की। कहीं पता न चलने पर रंधीर के बेटे धर्मेंद्र सिंह ने 20 जनवरी को थाना जमुनापार में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बाद में बेटे ने थाने में तहरीर देते हुए उमावाटिका में काम करने वाले चौकीदार सोनू पर आरोप लगाया कि 18 की शाम पिता को शराब पिलाने के बहाने बहाने पैंठ बाजार मैदान की ओर वह ले गया था। इसके बाद उनका पता नहीं चल सका। सोनू पर पिता की हत्या कर शव गायब करने का आरोप लगाया। पुलिस ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर तलाश में जुट गयी। शुक्रवार को धर्मेंद्र परिजन एवं ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचा और ग्रामीणों ने थाने का घेराव, विरोध प्रदर्शन कर आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई और रंधीर को तलाशने की मांग की। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे उमा वाटिका के सामने पैंठ बाजार में महिलाओं-पुरुषों ने जाम लगा दिया और विरोध प्रदर्शन करने लगे। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर समझाने का प्रयास किया लेकिन लोग मानने कुछ भी मानने को तैयार नहीं हुए। वृंदावन कोतवाल संजय पांडेय ने परिजनों को समझाने लगे। मौके पर एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह, एसडीएम महावन, सीओ सदर प्रीतम पाल सिंह मौके पर पहुंच गये। एसपी सिटी ने परिजनों को मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन देकर करीब सवा घंटे बाद जाम खुलवाकर वाहनों को निकलवाया। पीएसी गोताखोंरो की मदद से यमुना में कराई तलाश घटना के बाद पुलिस ने एक नामजद को हिरासत में ले लिया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि हिरासत में लिये व्यक्ति ने हत्या कर शव यमुना में फैंकने की बात की थी। शुक्रवार सुबह से ही आगरा से फ्लड पीएसी के जवान बुलाकर थाना प्रभारी निरीक्षक विदेश कुमार त्यागी यमुना में स्टीमर से तलाश करवाते रहे। अभी तक उनका पता नहीं चल सका है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। रिपोर्ट दर्ज, की जा रही तलाश थाना प्रभारी निरीक्षक विदेश कुमार त्यागी ने बताया कि रंधीर के बेटे के प्रार्थनापत्र पर 20 जनवरी को गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरु कर दी गयी। शुक्रवार को रंधीर के बेटे धर्मेन्द्र सिंह ने पिता को ले जाकर हत्या करने की आशंका जताने के आरोप में सोनू निवासी उमा वाटिका, निकट पुलिस चौकी लक्ष्मीनगर, जमुनापार पर गायब करने का आरोप लगाया। पुलिस ने अपहरण व हत्या की आशंका की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। फ्लड पीएसी के जवानों की मदद से यमुना में तलाश कराई जा रही है। घटना का शीघ्र खुलासा किया जायेगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;