जयसिंहपुरा क्षेत्र की घंटों बंद रही बिजली, आक्रोशित लोगों ने लगाया जाम

Newswrap हिन्दुस्तान, मथुरा
Follow us on Google News
share

ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने से सप्लाई रही बंद, सुधार कार्य की गति रही धीमी -विद्युत विभाग के खिलाफ की नारेबाजी, वृंदावन रोड पर वाहनों की लगी लंबी ला

जयसिंहपुरा क्षेत्र की घंटों बंद रही बिजली, आक्रोशित लोगों ने लगाया जाम

ट्रांसफामर्रमर फुंकने से जयसिंहपुरा खादर क्षेत्र की घंटों बिजली आपूर्ति बंद रहने से आक्रोशित लोगों ने रविवार को वृंदावन रोड पर जाम लगा दिया। इससे वाहनों की लाइन दोनों साइड में लग गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। इधर, विभाग द्वारा क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर हटाकर देर शाम दूसरा ट्रांसफार्मर लगवाया गया। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में भी विद्युत संकट के चलते लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। गर्मी में बिजली का सिस्टम गड़बड़ा रहा है। शहर के जयसिंहपुरा खादर क्षेत्र में गत दिवस से बिजली समस्या चल रही है। शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ।

लोगों की दिनचर्या बिगड़ गई। पानी की समस्या हो गई। रात्रि में भी आक्रोशित लोगों ने जाम लगाया। इस क्षेत्र में लगा ट्रांसफार्मर खराब हो गया। रविवार को दिन में आक्रोशित लोगों ने फिर से वृंदावन रोड पर जयसिंहपुरा गणेश टीला क्षेत्र में जाम लगा दिया। इससे यातायात प्रभावित हो गया। जाम लगने की सूचना पर पुलिस अधिकारी मय फोर्स के पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर जाम को खुलवाया। इधर, विद्युत निगम के अधिकारियों द्वारा दूसरा ट्रांसफार्मर मंगवाया गया। इसको लगाने का कार्य शुरू हो गया। देर शाम तक सप्लाई नॉर्मल हो गई। एक्सईएन अनिल कुमार के निर्देशन में एसडीओ पंकज शर्मा टीम सहित पहुंचे और कार्य कराया।दूसरी तरफ मसानी से पोषित डीग गेट फीडर, गोविन्द नगर, विकास नगर, गांधी पार्क, नवादा, चामुंडा धाम, सदर बाजार, सेठवाड़ा, कृष्णानगर, राधा नगर, भूतेश्वर बाग काजियान आदि क्षेत्रों में विद्युत समस्या से लोग परेशान रहे। परेशान उपभोक्ता शिकायत दर्ज कराते रहे, लेकिन सुधार कार्य की गति धीमी रही।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।