Mathura News: संदिग्ध परिस्थिति में गोली लगने से अलीगढ़ के शातिर की मौत

हिन्दुस्तान, मथुरा
Follow us on Google News
share

Mathura News: थाना अंतर्गत हरिधाम कालोनी में निर्माणाधीन मकान में संदिग्ध परिस्थिति में गोली लगने से अलीगढ़ के टप्पल क्षेत्र के शातिर की मौत हो गयी। पुलिस ने फोरेंस

Mathura News: संदिग्ध परिस्थिति में गोली लगने से अलीगढ़ के शातिर की मौत

Mathura News: थाना अंतर्गत हरिधाम कालोनी में निर्माणाधीन मकान में संदिग्ध परिस्थिति में गोली लगने से अलीगढ़ के टप्पल क्षेत्र के शातिर की मौत हो गयी। पुलिस ने फॉरेंसिक जांच को नमूने कलेक्ट कराए। इस दौरान पुलिस ने घटना में प्रयुक्त देशी पिस्टल भी बरामद कर ली। उसे बेटे ने पास ही छिपा दिया था। गोली न मिलने पर पुलिस ने एक्सरे कराया तो गोली फेफड़े में फंसी थी। गोली निकालने के बाद शव पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार उस पर अलीगढ़, नोएडा, मथुरा में करीब डेढ़ दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। रविवार सुबह करीब 11 बजे पुलिस को सूचना मिली कि हरिधाम कालोनी, रिफाइनरी में निर्माणाधीन मकान में एक व्यक्ति का लहुलुहान हालत में शव पड़ा है। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक रिफाइनरी अजय कौशल, उप निरीक्षक विक्रांत तौमर, रोहित उज्जवल ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। मामले की जानकारी की तो पता चला कि उसके पेट और सीने के मध्य में गोली लगी है। सूचना पर सीओ रिफाइनरी प्रवीन कुमार मिश्रा ने मौका मुआयना किया। पुलिस ने तत्काल शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। इसकी शिनाख्त कुलदीप (36) निवासी गांव हेतलपुर, टप्पल, अलीगढ़ के रूप में हुई। सूचना पर फोरेंसिक टीम ने पहुंच जांच को मौके से नमूने कलेक्ट किये। पोस्टमार्टम के दौरान शरीर से बुलेट न मिलने पर पुलिस ने शव का जिला चिकित्सालय में एक्सरे कराया तो बुलेट उसके फेफड़े में फंसी थी। इसके बाद उसके फेफड़े से बुलेट निकालने के बाद पोस्टमार्टम करा परिजनों को शव सौंप दिया। कुलदीप की मौत की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी निरीक्षक रिफाइनरी अजय कौशल ने बताया कि मृतक कुलदीप शातिर बदमाश था। उस पर अलीगढ़ के टप्पल थाने में सर्वाधिक मुकदमे के साथ ही गौतम बुद्ध नगर, मथुरा में करीब डेढ़ दर्जन से अधिक मुकदमे हैं。

किराये के घर में रह कर बनवा रहा था मकान

थाना प्रभारी निरीक्षक रिफाइनरी अजय कौशल ने बताया कि मृतक कुलदीप परिवार के साथ हरिधाम कालोनी में किराये के घर में रह रहा था। उसके साथ ही खरीदे गये अपने प्लॉट पर मकान बनवा रहा था। रविवार को वह अपने निर्माणाधीन प्लॉट पर पहुंचा था। उन्होंने दावा किया कि वह अपने साथ देशी पिस्टल लेकर गया था। वहां संदिग्ध परिस्थिति में या कहें अचानक पिस्टल चल गयी और उससे निकली गोली उसके लग गयी। सीसी टीवी खंगालने पर पता चला कि वहां उसके अलावा कोई नहीं आया था, सिर्फ उसका बेटा आया था। प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल ने बताया कि उसकी पिस्टल को बेटे ने छिपा दिया था, उसे कब्जे में लेकर फॉरेंसिक जांच को भिजवाया जा रहा है।

प्रश्न-उत्तर

कुलदीप की उम्र क्या थी?
कुलदीप की उम्र 36 वर्ष थी।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।