हिंदू महासभा की तिरंगा यात्रा को रिफाइनरी पर पुलिस ने रोका

Mar 15, 2026 12:38 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मथुरा
share

Mathura News - आगरा से मथुरा की ओर बढ़ रही अखिल भारत हिंदू महासभा की तिरंगा साइकिल यात्रा को रिफाइनरी पुलिस ने रोक दिया। यात्रा ताजमहल पर तिरंगा लहराने के बाद मथुरा के लिए निकली थी। पुलिस ने वार्ता के बाद यात्रा को वापस भेज दिया, जिससे मीरा राठौड़ ने पुलिस के रवैये पर नाराजगी जताई।

हिंदू महासभा की तिरंगा यात्रा को रिफाइनरी पर पुलिस ने रोका

आगरा से शनिवार को मथुरा शाही ईदगाह पर तिरंगा फहराने के लिये आ रही अखिल भारत हिंदू महासभा की तिरंगा साइकिल यात्रा को रिफाइनरी पुलिस ने रोक लिया। वहां वार्ता कर उन्हें वापस करा दिया। अखिल भारत हिंदू महासभा की आगरा जिलाध्यक्ष मीरा राठौड़ के नेतृत्व में पांच सदस्यीय साइकिल यात्रा ताजमहल पर तिरंगा लहराने के बाद राष्ट्रगान कर मथुरा के लिए निकली थी। तिरंगा यात्रा मथुरा में जन्मभूमि और शाही ईदगाह पर तिरंगा फहराने की बात की भनक लगते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया। इस यात्रा को रोकने के लिये थाना रिफाइनरी पुलिस ने यात्रा लेकर आ रहे अखिल भारत हिंदू महासभा के सौरभ शर्मा, मीरा राठौर, मनीष पंडित, बबलू निषाद, नितेश भारद्वाज, हीरा देवी, सागर चौहान, आयुष तोमर को मथुरा पुलिस ने थाने में वार्ता के लिए रोक लिया।

इसके बाद प्रशिक्षु आईपीएस जय विंद गुप्ता ने वार्ता के बाद उनसे ज्ञापन ले लिया तथा उन्हें वापस कर दिया। राष्ट्रीय स्मारकों पर तिरंगा लहरे और इसके लिए संसद में कानून बनाए, इसे लेकर सभी सांसदों को मांग पत्र सौंपने के कार्यक्रम के तहत सांसद हेमा मालिनी से मिलने का भी इनका कार्यक्रम था।मौके पर थाना फरह, रिफाइनरी पुलिस के साथ ही सीओ रिफाइनरी अनिल कपरवान ने पहुंच कर यात्रा लेकर आने वालों को रोक कर वार्ता की। मीरा राटौड का आरोप था कि पुलिस का रवैया से यात्रा को बीच में रोकना ठीक नही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।