परशुराम चौक पर अपमान के विरोध में प्रदर्शन

Newswrap हिन्दुस्तान, मथुरा
Follow us on Google News
share

आगरा के भगवान परशुराम चौक पर अंबेडकर जयंती के दौरान कुछ युवकों द्वारा देवी देवताओं का अपमान करने की घटना के खिलाफ भारी रोष है। ब्राह्मण सभा ने विरोध प्रदर्शन किया और सरकार से कार्रवाई की मांग की। समाज के लोग इसे आपसी भाईचारे को तोड़ने की साजिश मानते हैं।

परशुराम चौक पर अपमान के विरोध में प्रदर्शन

आगरा के भगवान परशुराम चौक पर अंबेडकर जयंती के दौरान अराजक तत्वों द्वारा किए गए अपमानजनक कृत्य को लेकर नगर में भारी रोष है। कोसी ब्राह्मण सभा के पदाधिकारियों ने निंदा करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। समाज के लोगों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने वाले दोषियों को जल्द से जल्द चिह्नित कर उनके खिलाफ रासुका जैसी कड़ी कार्रवाई की जाए। सब्जी मंडी स्थित भगवान परशुराम चबूतरा पर ब्राह्मण समाज के के पदाधिकारी एकत्रित हुए और विरोध प्रदर्शन किया। आचार्य गिरधारी भारद्वाज ने कहा कि आगरा में बाबा साहब की जयंती के अवसर पर जिस प्रकार कुछ युवकों ने जूते पहनकर परशुराम चौक पर चढ़कर देवी देवताओं का अपमान किया है, वह अक्षम्य अपराध है।

कपिल शर्मा एवं नेत्रपाल शर्मा ने आरोप लगाया कि यह घटना केवल एक अपमान नहीं, बल्कि आपसी भाईचारे और सामाजिक ताने-बाने को छिन्न-भिन्न करने की सोची-समझी साजिश है। विरोध प्रदर्शन करने वालों में राधा कृष्ण शास्त्री, कपिल शर्मा, विजय शर्मा, गिरधारी भारद्वाज, सोनू पंडित, नृत्य गोपाल शर्मा और देवेश त्यागी सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे। वहीं अखिल भारतीय मैथिल ब्राह्मण महासभा के निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. रामदेव भारद्वाज ने घटना की निंदा की।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।