ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मथुरामथुरा-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगा रहा दो घंटे जाम

मथुरा-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगा रहा दो घंटे जाम

टाउनशिप के निकट एक ट्रॉला खराब होने से मथुरा-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर करीब दो घंटे तक जाम लगा रहा। इस दौरान वाहनों में सवार लोग परेशान रहे। करीब डेढ़ घंटे बाद पुलिस ने वहां पर पहुंच कर जाम...

मथुरा-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगा रहा दो घंटे जाम
हिन्दुस्तान टीम,मथुराFri, 20 Jul 2018 01:10 AM
ऐप पर पढ़ें

टाउनशिप के निकट एक ट्रॉला खराब होने से मथुरा-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर करीब दो घंटे तक जाम लगा रहा। इस दौरान वाहनों में सवार लोग परेशान रहे। करीब डेढ़ घंटे बाद पुलिस ने वहां पर पहुंच कर जाम खुलवाया।

जानकारी के अनुसार दिन में करीब 2.30 बजे टाउनशिप के निकट एक ट्रॉला मथुरा-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर आगरा से दिल्ली की ओर जाने वाली लेन पर खराब हो गया। इसके खराब होने से राजमार्ग पर जाम लग गया। जहां पर ट्रॉला खराब हुआ, वहां राष्ट्रीय राजमार्ग को चौड़ा करने का काम चल रहा है। इसलिए वह स्थान काफी सकरा है। ट्रॉला के वहां फस जाने से वाहनों की लाइन लगने लगी। कुछ ही देर में वाहनों की लंबी कतार तीन किमी तक पहुंच गई। लोग जाम में फंसे हुए थे। करीब डेढ़ घंटे तक जाम खुलवाने को कोई भी पुलिस कर्मी वहां नहीं पहुंचा। रोडवेज की तमाम बसें जाम में फंसी हुई थीं और उसमें सवार लोग गर्मी के मारे उनमें परेशान थे। करीब चार बजे पुलिस वहां पर पहुंची और जाम खुलवाने का प्रयास किया। इसके बाद भी यहां पर यातायात सामान्य होने में करीब आधा घंटा लग गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें