अंतर्राज्यीय बस स्टेंड की भूमि के अधिग्रहण का रास्ता साफ
Mathura News - परिवहन निगम ने पराग डेरी के खाते में जमा कराए 3.42 करोड़ रुपयेअंतर्राज्यीय बस स्टेंड की भूमि के अधिग्रहण का रास्ता साफअंतर्राज्यीय बस स्टेंड की भूमि क

आगरा दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर जयसिंहपुरा में स्थित अंतरराज्यीय बस स्टैंड की भूमि के अधिग्रहण का रास्ता साफ हो गया है। परिवहन निगम और पराग डेरी के बीच हुए करार के बाद भूमि की कीमत का 3.42 करोड़ रुपए पराग डेरी के खाते में जमा करा दिए गए हैं। पराग डेरी से यह 1470 वर्ग मीटर भूमि रोडवेज को 90 साल की लीज पर मिलेगी। कागजी खानापूर्ती के बाद उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम जल्द रजिस्ट्री की कार्रवाई करेगा। शहर के भूतेश्वर स्थित बस स्टैंड पर जाम की अधिक समस्या रहती थी। उस समय शहर से बाहर एक अन्य बस स्टैंड के निर्माण की आवाज उठीं तो वर्तमान नया बस स्टैंड बनाया गया।
इस नये बस स्टैंड पर भी जाम की समस्या विकट हो गई तो एक और स्टैंड बनवाने की आवश्यकता हुई। पूर्ववर्ती सरकार ने नेशनल हाईवे स्थित पराग डेयरी की 5 एकड़ जमीन पर नया बस स्टैंड बनाने की मंजूरी दे दी। योगी आदित्यनाथ की सरकार ने 2017 में इस कार्य को आगे बढ़ने के लिए हरी झंडी दे दी। वर्ष 2022 में बस स्टैंड बनकर तैयार हो गया। बस स्टैंड के निर्माण के बाद सबसे बड़ी खामी इसके सामने से गुजरते ओवरब्रिज से सामने आई। ओवरब्रिज के कारण बसों के आवागमन में परेशानी होती है। दिल्ली की तरफ से आने वाली और आगरा की तरफ जाने वाली बसों को अंडरपास से निकलना पड़ेगा। इससे सर्विस लेन के साथ ही मसानी रोड पर जाम के हालात हो जाएंगे। यही कारण रहा कि यह बस अड्डा आज तक चालू नहीं हो सका। बस सीधे अंडरपास से बस अड्डे में जा सकें, इसके लिए पास की पराग डेरी की 1470 वर्ग मीटर भूमि का अधिग्रहण करने का प्रस्ताव तैयार किया गया। प्रस्ताव पास होने के बाद पराग डेरी और परिवाहन निगम के बीच करार हो गया। बताया जा रहा है, परिवहन निगम इस भूमि को 90 वर्ष के लिए पट्टे पर लेने जा रहा है। इसके के लिए परिवहन निगम ने पराग डेरी के खाते में 3.42 करोड़ रुपए भी जमा करा दिए हैं। कागजी खाना पूर्ति के बाद भूमि अधिग्रहण का रास्ता साफ हो जाएगा। अगले वर्ष बस स्टैंड में बसों के प्रवेश का मार्ग बन जाएगा। परिवहन निगम और पराग डेरी कुछ कागजी खानापूर्ति रह गई है। जैसे ही कागजी कार्रवाई पूरी होगी, रजिस्ट्री की प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी। -संतोष कुमार अग्रवाल, स्टेशन प्रभारी, नया बसस्टैंड
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




