नवागत एडीजी एसके भगत पहुंचे गिरिराज जी की शरण

Newswrap हिन्दुस्तान, मथुरा
Follow us on Google News
share

आगरा के नव नियुक्त एडीजी एसके भगत ने गोवर्धन में दानघाटी मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेश में शांति और कानून-व्यवस्था के लिए कामना की। एडीजी ने गिरिराज महाराज के दर्शन से नई ऊर्जा और सकारात्मकता प्राप्त की। उनकी प्राथमिकता ब्रज क्षेत्र में कानून व्यवस्था और तीर्थयात्रियों की सुरक्षा होगी।

नवागत एडीजी एसके भगत पहुंचे गिरिराज जी की शरण

आगरा पुलिस जोन के नव नियुक्त अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) एसके भगत ने शनिवार को पदभार ग्रहण करने के बाद गोवर्धन पहुंचकर दानघाटी मंदिर में गिरिराज महाराज के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेश में शांति, बेहतर कानून-व्यवस्था और जनकल्याण की कामना की। एडीजी के आगमन को लेकर दानघाटी मंदिर परिसर में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए। इस दौरान अंशु कौशिक ने उन्हें गिरिराज जी के महत्व की जानकारी दी। एडीजी ने कहा कि गिरिराज महाराज के दर्शन से उन्हें नई ऊर्जा और सकारात्मकता मिली है तथा ब्रज क्षेत्र में कानून व्यवस्था और तीर्थयात्रियों की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता रहेगी। इस मौके पर डीआईजी शैलेश कुमार पांडेय और एसएसपी श्लोक कुमार भी मौजूद रहे।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।