ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मथुराआदर्श स्टेशन बनेगा गोवर्धन रेलवे स्टेशन

आदर्श स्टेशन बनेगा गोवर्धन रेलवे स्टेशन

मथुरा। गोवर्धन रेलवे स्टेशन को आदर्श स्टेशन के तौर पर विकसित किया जाएगा। इसके लिए ब्रज तीर्थ विकास परिषद रेलवे का सहयोग करेगा। स्टेशन के भवन के बाहर गोवर्धन पर्वत उठाए हुए भगवान श्री कृष्ण की...

आदर्श स्टेशन बनेगा गोवर्धन रेलवे स्टेशन
हिन्दुस्तान टीम,मथुराTue, 07 Jan 2020 06:55 PM
ऐप पर पढ़ें

गोवर्धन रेलवे स्टेशन को आदर्श स्टेशन के तौर पर विकसित किया जाएगा। इसके लिए ब्रज तीर्थ विकास परिषद रेलवे का सहयोग करेगा। स्टेशन के भवन के बाहर गोवर्धन पर्वत उठाए हुए भगवान श्री कृष्ण की प्रतिमा लगाई जाएगी। यात्रियों के लिए शेड का निर्माण कर उनमें स्टील की कुर्सियां लगवाई जाएंगी।

ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सहयोग से रेलवे गोवर्धन रेलवे स्टेशन का विकास कराया जाएगा। इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। स्टेशन के भवन के बाहर गोवर्धन पर्वत उंगली पर उठाये हुए कान्हा की बड़ी प्रतिमा लगाई जाएगी। स्टेशन के भवन को इस प्रकार तैयार किया जाएगा जिसमें गोवर्धन की छवि दिखाई दे। स्टेशन के छोटे शैड ऊंचा कर उन्हें विस्तार दिया जाएगा। इनमें यात्रियों के बैठने के लिए स्टील की कुर्सियां लगाई जाएंगी। यात्रियों की सुविधा के लिए हाई लेबल प्लेटफार्म बनाया जाएगा। स्टेशन की ओर आने वाले सभी रास्तों को गड्ढा मुक्त बनाया जाएगा। एप्रोच मार्गों को चौड़ा किया जाएगा। स्टेशन डायरेक्टर एनपी सिंह ने बताया कि गोवर्धन रेलवे स्टेशन को आदर्श रेलवे स्टेशन बनाए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। ब्रज तीर्थ विकास परिषद भी इसमें रेलवे का सहयोग करेगा। स्टेशन पहुंचने पर यात्रियों को धार्मिक नगरी में होने का अहसास होगा। स्टेशन के आस-पास हरियाली लगाई जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें