एक्सप्रेस-वे पर अज्ञात वाहन ने व्यक्ति को रौंदा, मौत

Newswrap हिन्दुस्तान, मथुरा
share

Mathura News - यमुना एक्सप्रेस वे पर शनिवार रात एक अज्ञात व्यक्ति की टक्कर से मौत हो गई। यह व्यक्ति मानसिक रूप से कमजोर था और एक्सप्रेस-वे पर घूमता पाया गया था। पुलिस ने शव को मोरचरी भेज दिया है और मृतक की पहचान के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं।

एक्सप्रेस-वे पर अज्ञात वाहन ने व्यक्ति को रौंदा, मौत

यमुना एक्सप्रेस वे पर शनिवार रात अज्ञात व्यक्ति की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। मृतक मानसिक रूप से कमजोर बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को एंबुलेंस से मोरचरी भिजवा दिया है। थाना मांट पुलिस के अनुसार घटना 24 मई 2026 की रात करीब 8 बजे यमुना एक्सप्रेस-वे के आगरा से नोएडा साइड माइल स्टोन 98 के समीप अज्ञात वाहन ने एक अज्ञात व्यक्ति को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। पुलिस ने बताया कि मृतक को शुक्रवार रात नोएडा से आगरा साइड और शनिवार शाम 4 बजे भी एक्सप्रेस-वे पर घूमते देखा गया था।

गश्ती दल ने उसे एक्सप्रेस-वे से नीचे उतार दिया था, लेकिन वह दोबारा एक्सप्रेस-वे पर आ गया और हादसे का शिकार हो गया। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्डम के लिए भेज शिनाख्त के प्रयास शुरु कर दिए हैं।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।