ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मथुरायमुना एक्सप्रेस वे हादसे में एक और मौत

यमुना एक्सप्रेस वे हादसे में एक और मौत

यमुना एक्सप्रेस वे पर मंगलवार की रात हुए हादसे में बुधवार को एक और युवक की मौत हो गई। वह आगरा के कृष्णा हॉस्पिटल में भर्ती था। अस्पताल में अभी भी चार और भर्ती हैं, जबकि दो युवक ठीक होकर डिस्चार्ज कर...

यमुना एक्सप्रेस वे हादसे में एक और मौत
हिन्दुस्तान टीम,मथुराThu, 29 Jun 2017 11:18 PM
ऐप पर पढ़ें

यमुना एक्सप्रेस वे पर मंगलवार की रात हुए हादसे में बुधवार को एक और युवक की मौत हो गई। वह आगरा के कृष्णा हॉस्पिटल में भर्ती था। अस्पताल में अभी भी चार और भर्ती हैं, जबकि दो युवक ठीक होकर डिस्चार्ज कर दिए गए हैं। अस्पताल संचालक डॉ. अरविंद यादव ने बताया कि यमुना एक्सप्रेस वे पर हुए हादसे में सोहेल (18) की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि शेखर और आनंद डिस्चार्ज होकर घर चले गए हैं। घायलों में शादाब, अंकुर, रवि और कयूम का अभी भी इलाज चल रहा है। मालूम हो कि मंगलवार को देर रात एक्सप्रेस-वे पर माइल स्टोन 137 के पास दिल्ली से सिद्धार्थनगर जा रही स्कॉर्पियो बस में टकरा गई थी। इसमें प्रिंस (22), सौरभ (20) पगडि़या बुर्ज, डुमरियागंज, सिद्धार्थनगर, राहुल (21) निवासी बीमा चौराहा, डुमरियागंज व विजय (22) निवासी बीमा हुसैन, डुमरिया गंज, सिद्धार्थ नगर की मौत हो गई थी। वहीं श्यामू, रवि, कयूम, शेखर, गणेश, शादाब, मोनू और अंकुर समेत नौ लोग घायल हो गए थे। इनमें से 6 को आगरा के कृष्णा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें