एक्सप्रेस वे पर हादसे में कार सवार पांच घायल
Mathura News - थाना नौहझील के अंतर्गत एक्सप्रेस वे पर सोमवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। यह हादसा चालक के नींद आने के कारण हुआ। हादसे में कार सवार पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए भर्ती कराया और यातायात को सुचारु किया।

थाना नौहझील के अंतर्गत एक्सप्रेस वे पर सोमवार सुबह अनियंत्रित कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गयी। हादसा चालक के नींद आने के चलते हुआ। इस दौरान कार सवार पांच लोग घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार को भर्ती कराया। पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे अर्टिगा कार चालक नोएडा से आगरा की ओर जा रहा था। तभी एक्सप्रेस वे माइल स्टोन-61 के समीप अचानक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर क्षतिग्रस्त हो गयी और कार सवार घायल हो गये। इस दौरान कार सवारों की चीख निकल गयी। बताते है कि सूचना पर पहुंची पीआरवी ने थाना पुलिस को सूचना देकर बुलाया।
पुलिस ने बताया कि कार चालक मनोज कुमारनिवासी ऊंचागांव,नरसेना,बुलंदशहर को नींद आ जाने के कारण गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई थी। पुलिस ने कार सवार बृजेश कुमार (30) निवासी उन्नाव,पत्नी नंदिनी (28), बेटा अर्पित (8),अंकित (7) और मोहनी (20) हल्की-फुल्की चोट लगने से घायल हो गयी। इन्हें पुलिस ने सीएचसी नौहझील भिजवाते हुए गाड़ी को एक्सप्रेसवे से हटाकर चौकी बाजना कट के समीप खड़ा करा यातायात सुचारु कराया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



