ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मथुरामहागठबंधन में शामिल नहीं होगी आप : संजय सिंह

महागठबंधन में शामिल नहीं होगी आप : संजय सिंह

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सांसद संजय सिंह ने कहा है कि एससी-एसटी ऐक्ट द्वारा भाजपा समाज को आपस में लड़ाना चाहती है। वे यहां डेंपियर नगर स्थित एक होटल में पत्रकारों से मुखातिब थे। उन्होंने...

महागठबंधन में शामिल नहीं होगी आप : संजय सिंह
हिन्दुस्तान टीम,मथुराSat, 15 Sep 2018 07:37 PM
ऐप पर पढ़ें

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सांसद संजय सिंह ने कहा है कि एससी-एसटी ऐक्ट द्वारा भाजपा समाज को आपस में लड़ाना चाहती है। वे यहां डेंपियर नगर स्थित एक होटल में पत्रकारों से मुखातिब थे। उन्होंने कहा आम आदमी पार्टी महागठबंधन में शामिल नहीं होगी।

उन्होंने कहा कि इस ऐक्ट से सवर्णों में बहुत गुस्सा है। केंद्र की गलत नीतियों से पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े हैं। उन्होंने कहा वित्तमंत्री ने विजय माल्या को सहयोग दिया और वह भाग निकला। जरूरत है वित्तमंत्री और अन्य सहयोगियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाए व इस्तीफा लिया जाए। संजय सिंह ने योगी पर निशाना साधते कहा कि गन्ना किसानों का 11 हजार करोड़ बकाया नहीं दिया है। योगी ने कहा कि ज्यादा गन्ना बोने पर शुगर हो जाएगी। उन्होंने कहा मोदी ने महंगाई बढ़ाने और योगी ने यूपी को रोगी बनाने का काम किया है। इस दौरान दो दर्जन युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ली। जिला संयोजक अजय गौतम, भरत सिंह, सुरेश चंद्र सैनी, रूपा लवानिया, आदेश शर्मा, संजय फौजी, पवन कुमार, अजय पौनिया ने संजय सिंह, आप विधायक नारायण दत्त शर्मा का स्वागत किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें