ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मथुरादंडौती परिक्रम दे रहे युवक को वाहन ने रौंदा, मौत

दंडौती परिक्रम दे रहे युवक को वाहन ने रौंदा, मौत

ब्रज चौरासी कोस की दंडौती परिक्रमा दे रहे युवक को बलदेव थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो...

दंडौती परिक्रम दे रहे युवक को वाहन ने रौंदा, मौत
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,मथुराSun, 22 Oct 2023 08:01 PM
ऐप पर पढ़ें

ब्रज चौरासी कोस की दंडौती परिक्रमा दे रहे युवक को बलदेव थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

मगोर्रा थाना क्षेत्र के ग्राम बछगांव में रहने वाला 26 वर्षीय देवेन्द्र पुत्र चंद्रपाल विगत डेढ़ माह से ब्रज चौरासी कोस की दंडौती परिक्रमा दे रहा था। परिक्राम देते समय बलदेव थाना क्षेत्र स्थित बंदी दाऊजी मार्ग पर शनिवार की शाम को उसे किसी अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। उसकी मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद बलदेव पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दी। पुलिस ने उसके शव को आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम गृह पर देवेन्द्र के चाचा फतेह सिंह ने बताया कि वह विगत डेढ़ माह से ब्रज चौरासी कोस की दंडौती परिक्रमा कर रहा था। अज्ञात वाहन की टक्कर से उसकी मौत हो गई।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें