Hindi NewsUttar-pradesh NewsMathura News64th National Pharmacy Week Celebrated at Rajiv Academy with Cultural and Sports Events
फार्मेसी सप्ताह में विद्यार्थियों ने पेश किए मनमोहक कार्यक्रम

फार्मेसी सप्ताह में विद्यार्थियों ने पेश किए मनमोहक कार्यक्रम

संक्षेप:

Mathura News - राजीव एकेडमी फॉर फार्मेसी में हुए जन जागरूकता कार्यक्रम व खेल गतिविधियांनेशनल फार्मेसी सप्ताह में विद्यार्थियों ने पेश किए मनमोहक कार्यक्रमनेशनल फार्म

Dec 01, 2025 08:31 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मथुरा
share Share
Follow Us on

राजीव एकेडमी फॉर फार्मेसी में उत्साह एवं उमंग के बीच 64वांनेशनल फार्मेसी सप्ताह मनाया। इसमें विद्यार्थियों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुति से सबका दिल जीता, वहीं मैदान में शानदार खेल कौशल से सबकी वाहवाही लूटी। निदेशक प्रो. डॉ. हिमांशु चोपड़ा ने सप्ताह के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला एवं विजेताओं को पुरस्कृत किया। नेशनल फार्मेसी सप्ताह में शिक्षकों के दिशा-निर्देशन में प्रशिक्षित विद्यार्थियों ने स्वास्थ्य शिविर का आयोजन भी किया गया। स्वास्थ्य शिविर में छोटे बच्चों से लेकर बड़े-बुजुर्गों तक का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। एक सप्ताह तक चले विविध कार्यक्रमों में छात्र-छात्राओं की सबसे अधिक उत्सुकता खेल गतिविधियों में देखी गयी। छात्र-छात्राओं ने आपसी सद्भाव के बीच वॉलीबॉल, कबड्डी, शतरंज, लम्बीकूद, बैडमिंटन, शॉटपुट, टग ऑफ वॉर, आर्म रेसलिंग, लेमन रेस, थ्री लेग रेस आदि में जहां दमखम दिखाया वहीं रंगोली कम्पटीशन, पोस्टर एवं रील मेकिंग प्रतियोगिताओं में फार्मेसी की महत्ता प्रदर्शित की।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

खेलों में बी फार्मा चतुर्थ वर्ष के विद्यार्थियों ने वॉलीबॉल, टग ऑफ वॉर और बैडमिंटन में जलवा दिखाया, वहीं बी फार्मा तृतीय वर्ष के छात्र ने लम्बीकूद में विजेता होने का गौरव हासिल किया। बी फार्मा द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने कैरम, थ्री लेग रेस, लेमन रेस, शतरंज प्रतियोगिता में जहां जलवा दिखाया वहीं बी फार्मा प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं ने शॉटपुट, आर्म रेसलिंग तथा डी फार्मा प्रथम वर्ष की टीम ने रंगोली में प्रथम पुरस्कार हासिल किया। आरके एज्यूकेशनल ग्रुप के चेयरमैन डॉ. रामकिशोर अग्रवाल एवं प्रबंध निदेशक मनोज अग्रवाल ने सभी विजेता-उप विजेता छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से जहां सम्पूर्ण व्यक्तित्व विकास होता है, वहीं लीडरशिप का भाव भी पैदा होता है। संस्थान के निदेशक प्रो. डॉ. हिमांशु चोपड़ा ने विजेता तथा उप विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। सप्ताह की सफलता में प्रो. डॉ. मयंक कुलश्रेष्ठ, आरके चौधरी, डॉ. नीतू सिंह, सुनम साहा, विभा, ब्रजनंदन दुबे, मनु शर्मा, डॉ. विवेक, प्रतीक्षा राजौरिया, डॉ. आकाश गर्ग, सोनल बंसल, ऋतिक वर्मा, सौम्यदीप मुखर्जी, पवन पांडेय, कुलदीप सिंह, सुरेंद्र शर्मा, लक्ष्मीकांत, अविनाश मिश्रा, बृजेश शर्मा आदि का सराहनीय योगदान रहा।