ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मथुरा64 जोड़ों की गोद भराई हुई, दाम्पत्य सूत्र में बंधेगे

64 जोड़ों की गोद भराई हुई, दाम्पत्य सूत्र में बंधेगे

कोसीकलां। नगर की सामाजिक संस्था प्रभात जागृति मंच और जय शनिदेव सेवा समिति कोसी-होडल के संयुक्त तत्वावधान में फुलैरा दौज पर अष्टम सर्वजातीय सामूहिक आदर्श विवाह समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें 64...

64 जोड़ों की गोद भराई हुई, दाम्पत्य सूत्र में बंधेगे
हिन्दुस्तान टीम,मथुराSun, 16 Feb 2020 07:53 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर की सामाजिक संस्था प्रभात जागृति मंच और जय शनिदेव सेवा समिति कोसी-होडल के संयुक्त तत्वावधान में फुलैरा दौज पर अष्टम सर्वजातीय सामूहिक आदर्श विवाह समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें 64 जोड़े दाम्पत्य सूत्र बंधन में बंधेगे। रविवार को वधुओं की गोद भराई एवं वरों का लग्न सगाई समारोह आयोजित किया गया। रविवार की सुबह 10 बजे से ही पुराना जीटी रोड पर गांधी चिकित्सालय में लोगों का आना शुरू हो गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम 64 दुल्हों को अलग-अलग चौकियों पर बैठाया गया। इसके बाद व्रजमंडल साधू समाज के अध्यक्ष प्रेमदास महाराज एवं वरिष्ठ समाज सेवी एवं प्रदेश कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष कमल किशोर वार्ष्णेय ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। देर शाम तक चले कार्यक्रम में सारेगामा लिटिल चैम्प हेमन्त ब्रजवासी ने “रात श्याम सपने में आयौ“ आदि भजनों की प्रस्तुति देकर आगुन्तकों एवं वर-वधू पक्ष के लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में व्रज मंडल साधु समाज एवं कोकिलावन धाम के श्री महेंद्र प्रेमदास महाराज ने सभी जोड़ों को आशीर्वाद दिया। वहीं कार्यक्रम के संयोजक एवं कुश्ती संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष कमल किशोर वार्ष्णेय ने लोगों से आगामी 25 फरवरी को आयोजित होने वाले विवाह समारोह में सहभागिता करने की अपील की है। 25 फरवरी मंगलवार को 64 जोडों का विवाह समारोह पुराना जीटी रोड स्थित गांधी चिकित्सालय में आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी कार्यक्रम संयोजक जेपी मिश्रा ने दी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें