ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मथुराब्रज संस्कृति शोध संस्थान को सौंपे कई प्राचीन ग्रंथ

ब्रज संस्कृति शोध संस्थान को सौंपे कई प्राचीन ग्रंथ

वृंदावन। ब्रज संस्कृति शोध संस्थान द्वारा ब्रज संस्कृति एवं साहित्य के संरक्षण के क्षेत्र में किएजा रहे शोधपरक कार्यों से प्रेरित होकर शिक्षाविद...

ब्रज संस्कृति शोध संस्थान को सौंपे कई प्राचीन ग्रंथ
हिन्दुस्तान टीम,मथुराThu, 19 Nov 2020 11:54 PM
ऐप पर पढ़ें

ब्रज संस्कृति शोध संस्थान द्वारा ब्रज संस्कृति एवं साहित्य के संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे शोधपरक कार्यों से प्रेरित होकर शिक्षाविद विवेकानंद घोष बादल ने ब्रज संस्कृति से जुड़े कई महत्वपूर्ण ग्रंथ संस्थान को प्रदान किए हैं।

श्रीघोष ने कहा कि संस्थान द्वारा चलाई जा रहीं शोध परियोजनाओं का लाभ शोधार्थियों को निरंतर प्राप्त हो रहा है। संस्थान की सांस्कृतिक गतिविधियां ब्रज-वृंदावन के शोध हेतु काफी मूल्यवान हैं। इसी भावना से प्रेरित होकर ब्रज संस्कृति से जुड़े कई प्राचीन ग्रंथों समेत अपनी मां स्व. डा. कमला घोष के पीएचडी शोध प्रबंध श्रीस्वामी पीतांबर देव व्यक्तित्व एवं कृतित्व की प्रति संस्थान को सौंपी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें