ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मथुरावृंदावन में आरएसएस संघ शिक्षा वर्ग में जुटेंगे 400 शिक्षार्थी

वृंदावन में आरएसएस संघ शिक्षा वर्ग में जुटेंगे 400 शिक्षार्थी

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा वृंदावन के केशवधाम में संघ शिक्षा वर्ग का एक जून से शुरू होगा। इससे पहले केशवधाम के पदाधिकारियों ने बुधवार को मंत्रोच्चारों के मध्य भूमि पूजन किया। इसमें तीन प्रांतों...

वृंदावन में आरएसएस संघ शिक्षा वर्ग में जुटेंगे 400 शिक्षार्थी
Center,AgraThu, 25 May 2017 12:41 AM
ऐप पर पढ़ें

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा वृंदावन के केशवधाम में संघ शिक्षा वर्ग का एक जून से शुरू होगा। इससे पहले केशवधाम के पदाधिकारियों ने बुधवार को मंत्रोच्चारों के मध्य भूमि पूजन किया। इसमें तीन प्रांतों के 400 शिक्षार्थी सहभागिता करेंगे। संघ के केंद्रीय और क्षेत्रीय पदाधिकारी इनका मार्गदर्शन करेंगे। बुधवार प्रात: केशवधाम में निदेशक ललित, सतीशचन्द्र अग्रवाल, वर्ग पालक गंगाराम, सर्व व्यवस्था प्रमुख शिशुपाल सहित संघ के कई पदाधिकारियों ने संयुक्त रुप से मंत्रोच्चारों के मध्य भूमि पूजन किया। एक से 21 जून की शाम तक संघ शिक्षा वर्ग का आयोजन होगा। इसमें उत्तराखण्ड, मेरठ और ब्रज प्रांत के 400 शिक्षार्थी भाग लेंगे। प्रशिक्षण वर्ग में प्रात: चार से रात्रि दस बजे तक की दिनचर्या होगी। इसमें शाखा, योगासन, श्रम साधन से शुरु होगी। दिन में बौद्धिक एवं भारतीय संस्कृति पर आधारित क्रियाकलापों के पश्चात शाम छह बजे फिर शाखा होगी। इसके पश्चात बौद्धिक एवं राष्ट्र निर्माण को लेकर संघ के केंद्रीय पदाधिकारी चर्चा करेंगे। चालीस से 65 वर्ष आयु वर्ग के स्वयंसेवक इस प्रशिक्षण वर्ग में भाग लेंगे। जिनको राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के केन्द्रीय पदाधिकारी हस्तीमल, डॉ. दिनेश, आनन्द एवं क्षेत्रीय पदाधिकारी डॉ. दर्शन, जगदीश शर्मा, शशिकांत प्रशिक्षार्थियों को बौद्धिक देने के साथ ही मार्ग दर्शन करेंगे। केशवधाम के निदेशक ने बताया कि यह संघ शिक्षा वर्ग में राष्ट्रवाद के विषयों पर चिंतन के साथ ही एकात्म मानववाद पर चर्चा की जाएगी। इस वर्ग में शामिल होने वाले शिक्षार्थी मोबाइल का प्रयोग नहीं कर सकेंगे। केशवधाम के परिसर से बाहर नहीं जाएंगे। अनुशासन में संघ के नियमों का पालन करते हुए शिक्षा ग्रहण करेंगे। आयोजन

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें