मथुरा ने फरीदाबाद को पांच विकेट से हराया
Mathura News - गोल्डन क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में श्री रतिराम सरपंच की स्मृति में आयोजित 39वें अंतर्राज्यीय कोसी आमंत्रण क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला लीग मैच पूर्व वि

गोल्डन क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में श्री रतिराम सरपंच की स्मृति में आयोजित 39वें अंतर्राज्यीय कोसी आमंत्रण क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला लीग मैच पूर्व विजेता अचीवर एकेडमी मथुरा और जे.डी. स्पोर्ट्स फरीदाबाद के मध्य खेला गया। मैच का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने टॉस उछालकर एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। टॉस जीतकर जे.डी. स्पोर्ट्स फरीदाबाद ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया, लेकिन टीम की शुरुआत खराब रही। मथुरा के गेंदबाज प्रांजल सिंह ने तीसरे ओवर में मात्र 10 रन पर तीन विकेट लेकर फरीदाबाद को बैकफुट पर ला दिया। मथुरा के गेंदबाजों ने लगातार विकेट लेते हुए 19 ओवर में फरीदाबाद की पूरी टीम को 100 रन पर समेट दिया।
101 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मथुरा टीम ने पावर प्ले के छह ओवर में दो विकेट खोकर 50 रन बनाते हुए मजबूत शुरुआत की और लक्ष्य हासिल कर मैच पांच विकेट से जीत लिया। टूर्नामेंट का अगला मैच चाहर एकेडमी आगरा और फिरोजाबाद के मध्य खेला जाएगा। इस दौरान नरदेव चौधरी, दिग्विजय सिंह, नवनीत अग्रवाल, वीरेन्द्र चौधरी, विवेक चौधरी, रोहताश चौधरी, जिब्रान हुसैन, मुकुंद निरंकारी, देवकी नंदन, मयंक प्रताप, अप्पू खान, जीतू पंडित, भरत चौहान, रामवीर बघेल, महेंद्र सिंह, नरेश अत्री, सुभाष शर्मा, कुलदीप चौधरी, पप्पू खान, वसीम, गजेंद्र मास्टर आदि रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




