ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मथुराअनुपस्थित मिले 24 अधिकारी-कर्मचारी, वेतन काटने की संस्तुति

अनुपस्थित मिले 24 अधिकारी-कर्मचारी, वेतन काटने की संस्तुति

मथुरा। डिप्टी कलेक्टर राजीव उपाध्याय ने शनिवार को जिला सेवायोजन कार्यालय, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान व पीएमवी पॉलिटेक्निक का आकस्मिक निरीक्षण...

अनुपस्थित मिले 24 अधिकारी-कर्मचारी, वेतन काटने की संस्तुति
हिन्दुस्तान टीम,मथुराSat, 16 Oct 2021 05:50 PM
ऐप पर पढ़ें

डिप्टी कलेक्टर राजीव उपाध्याय ने शनिवार को जिला सेवायोजन कार्यालय, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान व पीएमवी पॉलिटेक्निक का आकस्मिक निरीक्षण किया। इन स्थानों पर 24 सरकारी कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए, जिनका 1 दिन का वेतन काटने की संस्तुति की गई है।

जिला सेवायोजन कार्यालय में सुबह 10:30 बजे तक सहायक जिला सेवायोजन अधिकारी उपस्थित नहीं थे। कार्यालय में अनुदेशक आशुलिपिक मनोज कुमार लवानिया, वरिष्ठ सहायक पवन प्रताप सिंह, वरिष्ठ सहायक आशीष चंद्रवंशी, कनिष्ठ सहायक सतीश चंद्र व चपरासी किशन लाल यादव अनुपस्थित पाए गए। कार्यालय में काफी मात्रा में गंदगी मिली। अनुपस्थित पाए गए कर्मचारियों का नियमानुसार एक दिन का वेतन काटे जाने की संस्तुति डिप्टी कलक्टर उपाध्याय ने जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजकर की है। आईटीआई में 18 अनुदेशक व प्रधानाचार्य एक साथ आकस्मिक अवकाश पर पाए गए, जिससे संस्थान में दोपहर 11:00 बजे अवकाश का माहौल मिला। पीएमवी पॉलिटेक्निक में सभी अधिकारी व कर्मचारी आकस्मिक निरीक्षण में उपस्थित मिले। पॉलिटेक्निक में चल रही कक्षाओं में भी पठन-पाठन कार्य होते हुए मिला तथा सफाई व्यवस्था सही पाई गई। नि

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें