ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मथुरा21,837 श्रमिकों के खाते में भेजे 2.18 करोड़

21,837 श्रमिकों के खाते में भेजे 2.18 करोड़

मथुरा। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकता वाले निर्माण श्रमिकों को एक बार फिर आपदा राहत सहायता धनराशि का लाभ दिया गया...

21,837 श्रमिकों के खाते में भेजे 2.18 करोड़
हिन्दुस्तान टीम,मथुराFri, 05 Jun 2020 06:39 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकता वाले निर्माण श्रमिकों को एक बार फिर आपदा राहत सहायता धनराशि का लाभ दिया गया है। सहायक श्रमायुक्त प्रभात कुमार सिंह ने 21, 837 पंजीकृत पात्र श्रमिकों के लिए प्रत्येक को एक हजार रुपये की दर से 2,18,37000 का चेक जारी किया है।योजना के प्रभारी एवं श्रम विभाग कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री डीएस दीक्षित ने हिन्दुस्तान को बताया कि श्रम विभाग द्वारा पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को दूसरी किस्त का भुगतान भी कर दिया है। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा कोरोना वायरस कोविड-19 की महामारी के चलते श्रमिकों की परेशानी को ध्यान में रखते हुए श्रम विभाग के माध्यम से आपदा राहत सहायता योजना का संचालन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत श्रम विभाग में पंजीकृत तथा अद्यतन नवीनीकृत 24, 143 निर्माण श्रमिकों को 1000 रुपये की पहली किस्त के रूप में 2 करोड़ 41 लाख 43 हजार की धनराशि का भुगतान किया जा चुका है। दूसरी के किस्त के लिए इलाहाबाद बैंक को भेजे गए चेक के साथ श्रमिकों की सूची संलग्न कर प्रबंधक से श्रमिकों के खातों में धनराशि आरटीजीएस के माध्यम से तत्काल हस्तांतरिक करने को कहा गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें