ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मथुरायमुना से 1300 ट्रैक्टर ट्राली सिल्ट निकाली

यमुना से 1300 ट्रैक्टर ट्राली सिल्ट निकाली

मथुरा। नगर निगम द्वारा यमुना में चलाया जा रहा सिल्ट सफाई का अभियान अब धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ने लगा...

यमुना से 1300 ट्रैक्टर ट्राली सिल्ट निकाली
हिन्दुस्तान टीम,मथुराThu, 02 Jul 2020 08:05 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर निगम द्वारा यमुना में चलाया जा रहा सिल्ट सफाई का अभियान अब धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ने लगा है। यहां से अभी तक 1300 ट्रैक्टर ट्राली सिल्ट निकाली जा चुकी है। बारिश की संभावना को देखते हुए सफाई अभियान तेजी लायी गयी है।यमुना में बंगाली घाट से प्रारंभ किया गया गया सफाई अभियान विश्राम घाट की ओर बढ़ रहा है। यमुना के घाटों के सामने सिल्ट व बालू के टीले खड़े हो गए हैं। पोकलेन मशीन व जेसीबी से लगातार कार्य किए जा रहे हैं। ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा भी सिल्ट सफाई अभियान की लगातार प्रगति जान रहे हैं। नगर आयुक्त रवीन्द्र कुमार ने बताया कि सफाई अभियान में बंगाली घाट से विश्राम घाट तक 6-6 दबी हुई सीढ़ियां बाहर निकल आयी हैं। 12 से 15 फीट का प्लेटफार्म निकलने से घाटों का स्वरूप बड़ा हुआ है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें