यूपी में बहुत बड़े पैमाने पर तबादला, 100 से ज्यादा SDM समेत 182 पीसीएस अफसरों का ट्रांसफर, देखिए लिस्ट

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

यूपी में बहुत बड़े पैमाने पर अधिकारियों का तबादला किया गया है। 100 से ज्यादा जिलों में उपजिलाधिकारी के पद पर तैनात एसडीएम समेत 182 पीसीएस अफसरों को नई तैनाती दे दी गई है।

यूपी में बहुत बड़े पैमाने पर तबादला, 100 से ज्यादा SDM समेत 182 पीसीएस अफसरों का ट्रांसफर, देखिए लिस्ट

यूपी में रविवार की देर रात पीसीएस अधिकारियों का ताबड़तोड़ तबादला कर दिया गया। पहले दस पीसीएस अफसरों की लिस्ट जारी हुई। इसके कुछ देर बाद ही एक साथ 182 अधिकारियों के ट्रांसफर की लिस्ट जारी हो गई। इसमें 100 से ज्यादा उपजिलाधिकारी (एसडीएम) हैं। इन तबादलों में यूपी के लगभग सभी जिलों के अधिकारी शामिल हैं। उपजिलाधिकायों के अलावा आवास विकास परिषद के सहायक आवास आयुक्त, वक्फ बोर्ड न्यायाधीकरण के रजिस्ट्रार, लखनऊ के सहायक नगर आयुक्त, स्थानीय निकाय निदेशालय के सहायक निदेशक भी शामिल हैं।

इसके अलावा उपशा की विशेष कार्याधिकारी कानपुर विकास प्राधिकरण के विशेष कार्य़ाधिकारी, यूपीडा के विशेष कार्याधिकारी, नोएडा औद्योगिक प्राधिकरण के विशेष कार्याधिकारी, लखनऊ विकास प्राधिकरण के विशेष कार्याधिकारी, अलीगढ़ नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त, अलीगढ़ विकास प्राधिकरण के विशेष कार्याधिकारी, काशी विकास विशेष परिषद के विशेष कार्यधिकारी, मथुरा नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त, विशेष कार्य़ाधिकारी राजस्व परिषद शामिल हैं।

यूपी में बहुत बड़े पैमाने पर तबादला, 100 से ज्यादा SDM समेत 182 पीसीएस अफसरों का ट्रांसफर, देखिए लिस्ट

कानपुर विकास प्राधिकरण के विशेष कार्याधिकारी, ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण के विशेष कार्याधिकारी, गाजियाबाद नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त, प्रयागराज नगर निगम के सहायक नगर आय़ुक्त, अयोध्या नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त और भदोही औद्योगिक विकास प्राधिकरण के विशेष कार्य़ाधिकारी शामिल हैं।

100 से ज्यादा SDM समेत 182 पीसीएस अफसरों का ट्रांसफर, देखिए लिस्ट

बहराइच की जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रद्धा पांडेय निलंबित

बहराइच में समाज कल्याण विभाग की अनुदानित योजना में भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रद्धा पांडेय को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई शासन स्तर से गठित तीन सदस्यीय जांच टीम की रिपोर्ट के आधार पर की गई है।

100 से ज्यादा SDM समेत 182 पीसीएस अफसरों का ट्रांसफर, देखिए लिस्ट

योजना के तहत पात्र अभ्यर्थियों को बैंकों के माध्यम से वित्तीय सहायता देकर उन्हें छोटे उद्योग और सेवा क्षेत्र में स्थापित किया जाना था। बताया जा रहा है कि योजना के क्रियान्वयन में अनियमितता और अपात्रों को लाभ देने की शिकायतें शासन को मिली थीं। इसके बाद प्रमुख सचिव समाज कल्याण ने मामले की जांच के लिए संयुक्त निदेशक की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी गठित की। इसने अभिलेखों, लाभार्थियों के चयन और ऋण वितरण प्रक्रिया की जांच की। इसमें कई बिंदुओं पर मानकों का उल्लंघन और पारदर्शिता की कमी पाई गई।

100 से ज्यादा SDM समेत 182 पीसीएस अफसरों का ट्रांसफर, देखिए लिस्ट

जांच रिपोर्ट शासन को सौंपे जाने के बाद प्रमुख सचिव ने जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रद्धा पांडेय को निलंबित करते हुए विभागीय जांच के निर्देश दिए हैं। समाज कल्याण विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने निलंबन की पुष्टि की है। योजना का उद्देश्य बेरोजगार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना है, लेकिन इसमें बरती गई लापरवाही से मंशा पर सवाल उठे। अब नए सिरे से लाभार्थियों के चयन और ऋण वितरण की प्रक्रिया की समीक्षा की जाएगी। इस कार्रवाई के बाद विभागीय कर्मियों में हड़कंप है। शासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी योजनाओं में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

100 से ज्यादा SDM समेत 182 पीसीएस अफसरों का ट्रांसफर, देखिए लिस्ट100 से ज्यादा SDM समेत 182 पीसीएस अफसरों का ट्रांसफर, देखिए लिस्ट100 से ज्यादा SDM समेत 182 पीसीएस अफसरों का ट्रांसफर, देखिए लिस्ट100 से ज्यादा SDM समेत 182 पीसीएस अफसरों का ट्रांसफर, देखिए लिस्ट100 से ज्यादा SDM समेत 182 पीसीएस अफसरों का ट्रांसफर, देखिए लिस्ट100 से ज्यादा SDM समेत 182 पीसीएस अफसरों का ट्रांसफर, देखिए लिस्ट100 से ज्यादा SDM समेत 182 पीसीएस अफसरों का ट्रांसफर, देखिए लिस्ट100 से ज्यादा SDM समेत 182 पीसीएस अफसरों का ट्रांसफर, देखिए लिस्ट100 से ज्यादा SDM समेत 182 पीसीएस अफसरों का ट्रांसफर, देखिए लिस्ट
Yogesh Yadav

लेखक के बारे में

Yogesh Yadav

योगेश यादव लाइव हिन्दुस्तान में पिछले छह वर्षों से यूपी सेक्शन को देख रहे हैं। यूपी की राजनीति, क्राइम और करेंट अफेयर से जुड़ी खबरों को कवर करने की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। यूपी की राजनीतिक खबरों के साथ क्राइम की खबरों पर खास पकड़ रखते हैं। यूपी में हो रहे विकास कार्यों, शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में आ रहे बदलाव के साथ यहां की मूलभूत समस्याओं पर गहरी नजर रखते हैं।

पत्रकारिता में दो दशक का लंबा अनुभव रखने वाले योगेश ने डिजिटल से पहले प्रिंट में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। लम्बे समय तक हिन्दुस्तान वाराणसी में सिटी और पूर्वांचल के नौ जिलों की अपकंट्री टीम को लीड किया है। वाराणसी से पहले चड़ीगढ़ और प्रयागराज हिन्दुस्तान को लांच कराने वाली टीम में शामिल रहे। प्रयागराज की सिटी टीम का नेतृत्व भी किया।

बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से बीकॉम में ग्रेजुएट और बनारस की ही काशी विद्यापीठ से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट योगेश ने कई स्पेशल प्रोजेक्ट पर काम भी किया है। राष्ट्रीय नेताओं के दौरों को कवर करते हुए उनके इंटरव्यू किये। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मौत से जुड़े रहस्यों पर हिन्दुस्तान के लिए सीरीज भी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।