Hindi NewsUP NewsMarried the 'other wife' without informing the 'wife', then suddenly both the wives came face to face
‘घरवाली’ से छिपाकर ‘बाहरवाली’ से शादी, फिर अचानक दोनों पत्नियों का हुआ आमना-सामना

‘घरवाली’ से छिपाकर ‘बाहरवाली’ से शादी, फिर अचानक दोनों पत्नियों का हुआ आमना-सामना

संक्षेप:

पहली पत्नी से छिपाकर प्रेमिका से शादी और प्रेमिका को भी पहली शादी के बारे में भनक नहीं। अमरोहा में एक युवक की इस कारस्तानी का भेद कई महीनों बाद रविवार को खुल गया। दोनों पत्नियां आमने-सामने हुईं तो हाईवोल्टेज ड्रामा चला। तीनों को पुलिस स्टेशन ले आया गया।

Sep 15, 2025 05:44 pm ISTYogesh Yadav जोया (अमरोहा) संवाददाता
share Share
Follow Us on

यूपी के अमरोहा में घरवाली और बाहरवाली का हाईवोल्टेज ड्रामा सामने आया है। युवक ने पहली पत्नी के रहते हुए प्रेमिका से भी शादी रचा ली। उसके लिए अलग किराए का घर भी ले लिया। प्रेमिका को दिलाया दिया कि घर वाले मान जाएंगे तो तुम्हें घर ले चलेंगे। दोनों पत्नियों के साथ समय बिताने के लिए दोनों से झूठ भी बोलता रहा। इसी बीच उसकी एक गलती ने दोनों पत्नियों का आमना-सामना करा दिया। इसके बाद तो मामला पुलिस तक पहुंच गया। पुलिस ने बमुश्किल दोनों को समझाकर शांत किया। अब परिजनों व ग्रामीणों द्वारा विवाद हल कराने का प्रयास किया जा रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का युवक शादी के पहले से ही एक युवती से प्यार करता था। परिजनों के दबाव पर प्रेमिका की जगह एक अन्य युवती से उसको शादी करनी पड़ी। शादी के बाद भी प्रेमिका से मिलता रहा। दबाव बढ़ने पर प्रेमिका के साथ भी शादी कर ली और गांव के पास ही उसे एक किराए का मकान लेकर दे दिया। न प्रेमिका को अपनी पहली शादी की भनक लगने दी और न ही उसकी पत्नी को इस बारे में कुछ पता चल सका। प्रेमिका को सिर्फ ये कहकर दिलासा दिया कि परिजनों को राजी करने के बाद उसे जल्द ही इज्जत के साथ घर ले जाएगा। लंबे समय से वह दोनों पत्नियों के साथ रह रहा था। इसी बीच दो दिनों तक प्रेमिका से मिलने नहीं जा सका।

ये भी पढ़ें:बाबा बागेश्वर से न मिलवाने पर आयोजक पर नाराज हुआ पड़ोसी परिवार, जानलेवा हमला

इससे परेशान प्रेमिका युवक के घर पहुंच गई। वहां उसकी मुलाकात युवक की पहली पत्नी से हुई तो उसका खून खौल उठा। पहली पत्नी को भी पति की दूसरी पत्नी के बारे में पता चला तो हंगामा खड़ा हो गया। दोनों पत्नियों में शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। विवाद बढ़ते देख ग्रामीणों को हस्तक्षेप करना पड़ा। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस युवक और दोनों पत्नियों को कोतवाली ले आई। पीछे-पीछे परिजन भी आ गए। यहां बमुश्किल दोनों पत्नियों का गुस्सा शांत कराया गया।

पुलिस के समझाने पर युवक दोनों पत्नियों को घर ले गया। अब परिजन और ग्रामीण मामले का हल निकालने की कोशिश में जुटे हैं। युवक ने दोनों पत्नियों को साथ रख खर्च उठाने की हामी भर दी है लेकिन उसकी पहली पत्नी किसी सूरत में दूसरी को रखने के लिए तैयार नहीं है। प्रभारी निरीक्षक हरीश वर्धन सिंह ने बताया कि मामले में किसी पक्ष ने शिकायत नहीं की है। तहरीर मिलने पर जांच व कार्रवाई की जाएगी।