मैं अपने दर्द की किताब लिखूं तो...शादीशुदा प्रेमी युगल ने होटल में की आत्महत्या, एक महीने पहले दोनों भागे थे

संवाददाता, कानपुर
Follow us on Google News
share

कानपुर के एक में शादीशुदा प्रेमी युगल ने सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली। प्रेमिका उन्नाव की रहने वाली थी और उसके दो बच्चे हैं। जबकि प्रेमी फतेहपुर निवासी था। होटल पहुंचने से पहले प्रेमी ने इंस्टाग्राम पर मैं अपने दर्द की किताब लिखूं तो… लिखकर एक रील पोस्ट की थी।

married couple committed suicide in a hotel

यूपी के कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां घंटाघर के सूर्या होटल में शादीशुदा प्रेमी युगल ने शनिवार को सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली। प्रेमिका उन्नाव की रहने वाली थी और उसके दो बच्चे हैं। प्रेमी फतेहपुर निवासी था और उसके एक बच्चा है। पुलिस ने दोनों के परिजनों को सूचना दे दी। प्रेमी ने होटल पहुंचने से पहले इंस्टाग्राम पर ‘मैं मरने जा रहा हूं..’ लिखकर एक रील पोस्ट की थी। जबकि प्रेमिका ने घटना से पहले अपने पति को फोन कर आत्महत्या करने की बात बोली थी। करीब एक महीने पहले दोनों घर छोड़कर भी भाग गए थे। इसके बाद उन्नाव पुलिस ने उन्हें बरामद किया था।

फतेहपुर का रहने वाला दिग्विजय सिंह रेलवे में कोच अटेंडेंट था। वह शनिवार दोपहर 12 बजे के बाद घंटाघर स्थित सूर्या होटल में 33 वर्षीय प्रेमिका शिवांगी तिवारी के साथ पहुंचा था। शिवांगी उन्नाव कोतवाली क्षेत्र के अकरमपुर की रहने वाली थी। दोनों होटल के प्रथम तल में स्थित कमरा नंबर 106 में रुके थे। शाम करीब चार बजे कमरे से शिवांगी के चिल्लाने की आवाज आने पर होटलकर्मी पहुंचे। कमरे का दरवाजा खुला था और दोनों बेड पर पड़े थे। शिवांगी चिल्लाते हुए पानी की मांग कर रही थी, जबकि दिग्विजय बेड पर बेहोश लेटा था। होटलकर्मियों ने शिवांगी को पानी पिलाया और कलक्टरगंज पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को उर्सला अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

इस घटना के बाद पुलिस ने दोनों के परिजनों को जानकारी दी, तो कोहराम मच गया। मौके पर पहुंचे दोनों के परिजनों ने एक-दूसरे को जानने से मना कर दिया। रविवार शाम को दोनों के शवों का पोस्टमार्टम हुआ। डॉक्टरों के पैनल ने वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम प्रक्रिया की। इस दौरान डॉक्टरों ने बिसरा सुरक्षित कर लैब के भेजा। जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही इसकी पुष्टि होगी कि उन लोगों ने कौन सा जहरीला पदार्थ खाया था। वहीं पुलिस ने दोनों के परिजन को शव सुपुर्द किए। इसके बाद वह शवों को अपने-अपने साथ ले गए।

अपने दर्द की किताब लिखूं तो ...

एसीपी कलक्टरगंज आनंद ओझा ने बताया कि युवक ने आत्महत्या करने से पहले इंस्टाग्राम पर एक रील पोस्ट की थी। इसमें शायरी लगी थी कि मैं अपने दर्द की किताब लिखूं...तो लोग इश्क से डर जाएंगे। साथ ही यह लिखा था कि मैं मरने जा रहा हूं। वह बीते कई दिनों से दर्दनाक पोस्ट कर रहा था। वहीं महिला ने अपने पति को कॉल कर आत्महत्या करने की जानकारी दी थी। एक माह पहले भी वह दोनों घर से चले गए थे। उन्नाव पुलिस से शिकायत के बाद उन्हें बरामद किया गया था। फिलहाल दोनों के परिजनों ने किसी तरह आरोप नहीं लगाया है। ना ही अभी तक किसी तरह की कोई शिकायत मिली है।

Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma

पवन कुमार शर्मा पिछले चार वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाओं और टूरिज्म से जुड़े मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं। इससे पहले पवन एबीपी न्यूज के साथ बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। ग्राउंड रिपोर्टिंग और अकादमिक समझ के साथ पवन तथ्यात्मक, संतुलित और पाठक-केंद्रित समाचार लेखन करते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।