ताजमहल दुनिया का अनमोल खजाना, आगरा का तूफानी दौरा कर जयपुर निकले मार्को रूबियो

लाइव हिन्दुस्तान, आगरा
Follow us on Google News
share

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो सोमवार को अपनी पत्नी के साथ ताजनगरी आगरा पहुंचे। वह सुबह करीब 10 बजे विशेष विमान से हवाई अड्डा पहुंचे। इसके बाद वह कार से ताजमहल के पूर्वी गेट स्थित होटल गए। वहां से गोल्फ कार्ट में सवार होकर रूबियो और उनकी पत्नी ताजमहल पहुंचे। 

Marco Rubio visited Agra with his wife described Taj Mahal as the worlds most precious treasure

UP News: अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो सोमवार को अपनी पत्नी के साथ ताजनगरी आगरा पहुंचे। मार्को रूबियो सुबह करीब 10 बजे विशेष विमान से खेरिया हवाई अड्डा पहुंचे। इसके बाद वह कार से ताजमहल के पूर्वी गेट स्थित होटल गए। वहां से गोल्फ कार्ट में सवार होकर रूबियो और उनकी पत्नी ताजमहल पहुंचे। यहां ताज का दीदार करने के बाद वह जयपुर के लिए निकल गए।

भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने करीब एक घंटे तक ताजमहल में समय बिताया और फोटो निकलवाईं। सुरक्षा कारणों से ताजमहल परिसर को खाली करा लिया गया था। पहले से मौजूद पर्यटकों को सुरक्षाकर्मियों ने बाहर निकाल दिया। ताजमहल देखने के बाद विदेश मंत्री रूबियो ने विजिटर बुक में लिखा, ‘दुनिया के प्रेम के खजानों में से एक को देखने की अनुमति देने के लिए धन्यवाद।’

मार्को रूबियो के लिए खाली कराया गया ताजमहल परिसर

मार्को रूबियो उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल और अमेरिकी राजदूत के साथ आगरा पहुंचे थे। उनके दौरे को लेकर शहर में कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए। सुरक्षा कारणों से ताजमहल परिसर में पर्यटकों की आवाजाही कुछ समय के लिए रोकी गई और कई स्थानों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया गया। आखिरी समय पर सुरक्षा एजेंसियों ने पर्यटकों को ताजमहल परिसर से बाहर करा दिया।

ताज देखने के बाद जयपुर के लिए निकले

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अमेरिकी विदेश मंत्री दोपहर करीब एक बजे विशेष चार्टर विमान से जयपुर के लिए रवाना हो गए। एयर फोर्स स्टेशन पर उनके सम्मान में विदाई समारोह भी आयोजित किया जाएगा।

ईरान से बातचीत आगे बढ़ी: मार्को रूबियो

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने सोमवार को कहा कि उनके देश ने होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर खोलने को लेकर ईरान के साथ बातचीत में उल्लेखनीय प्रगति की है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सतर्क रुख अपना रहे हैं और कोई खराब समझौता स्वीकार नहीं करेंगे।

यह टिप्पणी ऐसे समय में की है जब इस बात के संकेत मिल रहे हैं कि अमेरिका और ईरान व्यापक शांति समझौते को अंतिम रूप देने से पहले इस नौवहन मार्ग को फिर खोलने के लिए प्रारंभिक समझौते पर विचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘इसलिए मेरे हिसाब से हमारे सामने एक काफी ठोस प्रस्ताव है जिसके तहत जलडमरूमध्य को खोलना, परमाणु मुद्दों पर वास्तविक, महत्वपूर्ण एवं समयबद्ध बातचीत शुरू करना शामिल है। उम्मीद है कि हम इसे पूरा कर पाएंगे।’ अमेरिका के विदेश मंत्री ने कहा कि पश्चिम एशिया में संघर्ष समाप्त करने के मौजूदा प्रयासों को वैश्विक समर्थन मिला है लेकिन शांति की राह बहुत सरल नहीं है।

Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma

पवन कुमार शर्मा पिछले चार वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाओं और टूरिज्म से जुड़े मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं। इससे पहले पवन एबीपी न्यूज के साथ बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। ग्राउंड रिपोर्टिंग और अकादमिक समझ के साथ पवन तथ्यात्मक, संतुलित और पाठक-केंद्रित समाचार लेखन करते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsताजमहल दुनिया का अनमोल खजाना, आगरा का तूफानी दौरा कर जयपुर निकले मार्को रूबियो