दो दिन बाद फिर उफनाई मंदाकिनी, खतरे के निशान से 2 मीटर ऊपर पहुंचा पानी; प्रशासन अलर्ट

संवाददाता, चित्रकूट
Follow us on Google News
share

चित्रकूट में बाढ़ का संकट एक बार फिर गहरा गया है। दो दिन पहले आई बाढ़ से लोग उबर भी नहीं पाए थे कि रविवार रात हुई तेज बारिश से मंदाकिनी नदी फिर उफान पर आ गई। नदी का जलस्तर खतरे के निशान से करीब दो मीटर ऊपर पहुंच गया।

Mandakini River overflows again
चित्रकूट में बाढ़

UP News: धर्मनगरी चित्रकूट में दो दिन पहले प्रलयकारी बाढ़ से तबाह लोगों के जख्म अभी भर भी नहीं पाए कि रविवार रात हुई जोरदार बारिश से मंदाकिनी हिलोरे मारते हुए फिर खतरे के निशान को पार कर गई। लाल निशान से करीब दो मीटर ऊपर जलस्तर पहुंचते ही यूपी-एमपी प्रशासन अलर्ट मोड़ पर आया और आनन-फानन निचले इलाकों को खाली कराया गया।

मंदाकिनी नदी दो दिन पहले इस कदर उफनाई थी कि अब तक सभी रिकॉर्ड तोड़ डाले। नदी का जलस्तर खतरे के निशान से करीब साढ़े आठ मीटर ऊपर पहुंच गया था। रविवार शाम जब मंदाकिनी खतरे के निशान से नीचे पहुंची तो लोगों ने कुछ राहत महसूस की और सभी लोग अपने-अपने डूबे मकानों की स्थिति देखने पहुंचे।

साफ-सफाई शुरू की और मलबा हटाने के साथ बर्बाद सामानों को निकाला। बाढ़ प्रभावितों के जख्म शायद कुछ भर पाते, इसके पहले ही रविवार रात जोरदार बारिश शुरू हो गई। सुबह तक जमकर पानी बरसा। फलस्वरूप मंदाकिनी फिर से हिलोरे मारने लगी और उफान पर आ गई। लोगों को सुरक्षित स्थानों में तत्काल पहुंचने की हिदायत दी गई। रामघाट की तरफ जाने वाले मार्गों में आवागमन को रोका गया। धर्मनगरी में लोगों की मुश्किलें अभी कम नहीं हैं। रामघाट के आसपास का इलाका तबाह हो गया है।

बाढ़ प्रभावितों से मिले प्रभारी मंत्री और सांसद

चित्रकूट के प्रभारी मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी सोमवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। कहा कि नुकसान का सर्वे कराया जा रहा है। पात्र लोगों को शासन से अनुमन्य सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं, सांसद कृष्णा देवी पटेल ने भी बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। रामघाट पहुंचकर दुकानदारों से मुलाकात की। कर्वी स्थित मंदाकिनी पुल के धंसे एप्रोच मार्ग का जायजा लिया।

धर्मनगरी की सड़कों और गलियों में जमा मलबा

उधर, धर्मनगरी चित्रकूट में दो दिन पहले मंदाकिनी में आई प्रलयकारी बाढ़ से हुई बर्बादी का मंजर हर गली और सड़कों पर नजर आ रहा है। लगातार दो दिन से चल रही साफ-सफाई के बाद अभी पूरी तरह मलबा नहीं हट पाया है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में हालत बद से बदतर नजर आ रहे है। गलियों में लबालब भरे मलबे से निकलना मुश्किल हो रहा है। लोग घरों में कैद होकर रह गए है। यूपी-एमपी के अधिकारी रात-दिन राहत कार्य में लगे है। हर जगह से मलबा हटाकर सफाई में टीमें जुटी है।

Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma

पवन कुमार शर्मा पिछले चार वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाओं और टूरिज्म से जुड़े मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं। इससे पहले पवन एबीपी न्यूज के साथ बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। ग्राउंड रिपोर्टिंग और अकादमिक समझ के साथ पवन तथ्यात्मक, संतुलित और पाठक-केंद्रित समाचार लेखन करते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsदो दिन बाद फिर उफनाई मंदाकिनी, खतरे के निशान से 2 मीटर ऊपर पहुंचा पानी