एक पिस्टल में गोली फंसी तो दूसरी से मारा; 2 मर्डर, एक सुसाइड के लिए मानस ने 3 पिस्टल खरीदी थी

हिन्दुस्तान, सौरभ शुक्ला, लखनऊ
share

लखनऊ के गोमतीनगर हत्याकांड की जांच में खुलासा हुआ कि बैंक अफसर मानस बाजपेयी ने पत्नी दिव्या, बहन तूलिका और खुद पर एक ही पिस्टल से गोली चलाई थी। पुलिस ने घर से तीन पिस्टल, 15 जिंदा कारतूस और तीन खोखे बरामद किए। बाकी दो असलहों से फायर नहीं हुआ।

Lucknow double murder case: Manas had purchased three pistols.
लखनऊ डबल मर्डर केस: मानस ने खरीदी थी तीन पिस्टल

सौरभ शुक्ला, लखनऊ

लखनऊ के गोमतीनगर चर्चित हत्याकांड में बैंक अफसर मानस बाजपेयी ने जिस असलहे से पत्नी दिव्या के माथे पर सटा कर गोली मारी फिर घर पहुंचकर उसी से बहन तूलिका को भी मारा था। उसके बाद उसी असलहे से खुद को भी उड़ाया था। यह सनसनीखेज खुलासा पुलिस और फोरेंसिक की प्राथमिक जांच में हुआ। पुलिस ने मानस के घर से तीन असलहे बरामद किए थे। एक बेड के नीचे पड़ा था। दूसरा उसके सीने पर और तीसरा बैग में था। इसके अलावा मौके से 15 कारतूस .32 बोर और एक तीन खोखे बरामद किए थे।

तीन पिस्टल खरीदीं, फायर सिर्फ एक से किया

पुलिस अधिकारियों का मानना है कि पारिवारिक कलह के चलते मानस ने जघन्य हत्याकांड की साजिश रची। उसने तीनों मौतों के लिए तीन असलहे खरीदे थे। वह कतई नहीं चाहता था कि उसका एक भी वार मिस हो। सीसी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मानस गुरुवार दोपहर पहले करीब 12 बजे के आस पास मिठाई वाला चौराहे के पास दिव्या की हत्या के लिए आटो से पहुंचा। उसने अपनी कमर में दो असलहे लगा रखे थे। एक बैग में रखा था। पत्नी जब कार से उतरी तो उसने पकड़कर खींचा। इसके बाद उससे हाथापाई की। सिर पर ताबड़तोड़ बट से कई प्रहार किए। इसके बाद उसने हत्या के लिए ट्रिगर दबाया। गोली चेंबर में फंस गई। मानस ने दूसरी पिस्टल निकाली और उससे माथे पर सटाकर गोली मार दी। फिर आटो में सवार हुआ और घर पहुंचा। उसने उसी पिस्टल से बहन तुलिका को मारा और फिर खुद को गोली मार कर जान दे दी। दो अन्य पिस्टलों से उसने फायर नहीं किया। मौके से तीन असलहे (कंट्रीमेड पिस्टल मुंगेरी), 15 कारतूस जिंदा और तीन खोखे बरामद हुए।

फोरेंसिक जांच के लिए भेजा डीवीआर

मानस की बहन तूलिका हुसड़िया स्थित घर में रहती थी। मानस ने उसकी देख-रेख के लिए घर में सीसी कैमरा लगा रखा था। कैमरा मानस के मोबाइल से कनेक्ट था। इससे वह देखता था कि बहन को कोई समस्या तो नहीं है। पुलिस ने घटना के बाद सीसी कैमरे का डीवीआर कब्जे में ले लिया। डीवीआर को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा है। मौके से बरामद दोनों मोबाइल भी फोरेंसिक लैब भेजे गए हैं। पुलिस टीम उससे डेटा रिकवर करने में लगी है।

असलहा बेचने वालों का सुराग नहीं

तफ्तीश में लगी गोमतीनगर पुलिस घटना के तीन दिन बाद भी मानस को तीन असलहे बेचने वाले का पता नहीं लगा सकी है। पुलिस ने मानस के मोबाइल की काल डिटेल्स मंगवाई है। काल डिटेल्स सोमवार को आएगी। हालांकि तफ्तीश में यह स्पष्ट हो गया है कि बरामद पिस्टल मुंगेरी थी। पुलिस को आशंका है कि मुंगेर गैंग से जुड़े किसी व्यक्ति से असलहे खरीदे गए हैं। कई संदिग्ध पुलिस की रडार पर हैं।

sandeep

लेखक के बारे में

sandeep
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsएक पिस्टल में गोली फंसी तो दूसरी से मारा; 2 मर्डर, सुसाइड के लिए 3 पिस्टल खरीदी