छुट्टी के बाद कमरे में ले जाकर गंदी बात करते हैं प्रबंधक और प्रिंसिपल, शिक्षि‍का ने लगाए सनसनीखेज आरोप

Oct 20, 2024 02:42 pm ISTAjay Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

  • शिक्षिका का कहना है कि स्‍कूल में छुट्टी के बाद प्रबंधक और प्रिंसिपल उसे अपने कमरे में ले जाकर अश्‍लील बातें और छेड़छाड़ करते हैं। शिक्षिका ने यह आरोप भी लगाया कि जब उसने दोनों की ऐसी हरकतों का विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

छुट्टी के बाद कमरे में ले जाकर गंदी बात करते हैं प्रबंधक और प्रिंसिपल, शिक्षि‍का ने लगाए सनसनीखेज आरोप

UP Teacher News: यूपी के मुरादाबाद में एक शिक्षिका ने अपने स्‍कूल के प्रबंधक और प्रिंस‍िपल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शिक्षिका का कहना है कि स्‍कूल में छुट्टी के बाद प्रबंधक और प्रिंसिपल उसे अपने कमरे में ले जाकर अश्‍लील बातें और छेड़छाड़ करते हैं। यही नहीं शिक्षिका ने यह आरोप भी लगाया कि जब उसने दोनों की ऐसी हरकतों का विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। शिक्षिका ने अपनी शिकायतों को लेकर पुलिस को एक प्रार्थना पत्र दिया था। इस प्रार्थना पत्र के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार मुरादाबाद के कुंदरकी क्षेत्र में संचालित इस एकेडमी में शिक्षिका ने एक महीने पहले ही ज्‍वाइन किया था। शिक्षिक ने एकेडमी के प्रबंधक और प्रधानाचार्य के अलावा प्रबंधक की बहन के खिलाफ भी शिकायत की है। अपने साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए उन्‍होंने पुलिस को एक प्रार्थना पत्र दिया था। शिक्षिका का कहना है कि वह जब से एकेडमी में पढ़ाने आई है तब से उसके साथ कुछ ठीक नहीं हो रहा है। एकेडमी के प्रबंधक और प्रधानाचार्य छुट्टी के बाद उसे अपने कमरे में ले जाकर अश्लील बातें करते हैं। उसके साथ इन लोगों के द्वारा छेड़छाड़ की गई। शिक्षिका का आरोप है कि विरोध करने पर इन लोगों ने उसे जान से मारने की धमकी दी।

क्‍या बोली पुलिस

पुलिस ने आरोपी प्रबंधक, प्रधानाचार्य और प्रबंधक की बहन के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है। शनिवार को थाना प्रभारी प्रदीप सिंह सेरावत ने कहा कि कि मामले की जांच गहनता से की जा रही है। जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्‍त कार्रवाई होगी।

शिक्षिका के आरोपों से लोग हैरान

शिक्षिका के आरोपों से स्‍थानीय लोग हैरान हैं। उनका कहना है कि किसी स्‍कूल में शिक्ष‍िका के साथ इस तरह की हरकत होना शर्मनाक है। मामले की गहनता से जांच कराई जानी चाहिए। लोगों का कहना है कि इस मामले में जो भी दोषी पाया जाए उसके खिलाफ सख्‍त से सख्‍त कार्रवाई होनी चाहिए।

Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh

अजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।