साली ने ठुकराई शादी तो देवर हुआ आग बबूला, भाभी की ब्लेड से गला रेतकर हत्या

sandeep हिन्दुस्तान, हिन्दुस्तान संवाद, बाजना (मथुरा)
share

मथुरा में घटी एक घटना ने सभी को सन्न कर दिया है। जब भाभी की बहन ने शादी से इनकार किया तो युवक ने भाभी की ही ब्लेड से गला रेतकर हत्या कर दी। और खुद को भी ब्लेड मारकर घायल कर दिया। दरअसल दीपक की शादी की बात भाभी की बहन से हुई थी, लेकिन उसने नकार दिया था।

साली ने ठुकराई शादी तो देवर हुआ आग बबूला, भाभी की ब्लेड से गला रेतकर हत्या

मथुरा जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है । जब भाभी की बहन ने शादी से इनकार किया, तो युवक के सिर पर खून सवार हो गया। उसने अपनी ही भाभी की हत्या कर दी। नौहझील के गांव कटैलिया में रविवार सुबह युवक ने धारदार ब्लेड से भाभी का गला रेतकर हत्या के बाद खुद को ब्लेड मार लिया। गंभीर हालत में उसे भर्ती कराया गया था, जहां से उसे आगरा रेफर कर दिया गया। पुलिस मौके से साक्ष्य इकट्ठा कर जांच शुरू कर दी है। घटना के पीछे भाभी की बहन का शादी से इनकार करना माना जा रहा है। कटैलिया निवासी दीपक (23) के भाई प्रमोद की शादी आगरा में सामूहिक विवाह समारोह में करीब तीन माह पूर्व एक नवंबर करिश्मा (22) निवासी नंदलालपुर, थाना खंदौली, आगरा से हुई थी।

भाभी को जिम्मेदार मानता था आरोपी

इसी दौरान दीपक की शादी की बात भाभी की बहन से हुई थी, लेकिन उसने शादी से इनकार कर दिया। इसके लिए दीपक अपनी भाभी को जिम्मेदार मानता था। अकसर उससे विवाद भी होता था। माना जा रहा है कि रविवार की सुबह करीब आठ बजे एक बार फिर दोनों में विवाद हुआ। इसी बात पर गुस्से में आकर दीपक ने भाभी करिश्मा का गला धारदार ब्लेड से रेत डाला। इसके बाद दीपक ने खुद के गले पर वार किया। चीख सुनकर घरवाले मौके पर पहुंचे तो दोनों को बुरी तरह लहूलुहान देख दंग रह गए।

Voice of UP

वे पुलिस को बिना सूचना दिए दोनों को सीएचसी नौहझील ले गए, जहां चिकित्सकों ने करिश्मा को मृत बताया, जबकि दीपक की हालत चिंताजनक थी। अस्पताल से सूचना मिलने पर पुलिस ने पहुंचकर घायल दीपक को जिला चिकित्सालय भिजवाया। वहां से उसे आगरा एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। सूचना पर थानाध्यक्ष नौहझील सोनू कुमार, उच्चाधिकारियों को मामले की जानकारी दे टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

ब्लेड से गला रेतकर हत्या

एसएसपी श्लोक कुमार, एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत, सीओ मांट संदीप सिंह ने मौका मुआयना किया। इस दौरान कमरे में बेड से कपड़े हटाकर धोकर छत पर सुखा दिए गए थे तो पास के चूल्हे से धारदार ब्लेड मिला। आशंका जताई जा रही है कि दीपक ने इससे ही हमला किया। थाना पुलिस को अस्पताल से सूचना मिली थी कि घरवाले महिला और युवक को लेकर आए थे। दोनों देवर भाभी थे। महिला की मौत हो चुकी थी, जबकि देवर घायल अवस्था में था। घरवालों ने पुलिस को सूचना नहीं दी थी। पुलिस टीम ने घर जाकर जांच की तो साक्ष्य मिटाने के प्रयास किए गए थे। मृतका के घरवालों से तहरीर लेकर मुकदमे की कार्यवाही की जा रही है।

sandeep

लेखक के बारे में

sandeep
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।