घर में घुसकर नाबालिग से रेप की कोशिश, विरोध पर काट दी उंगली, भीड़ देखकर भागा आरोपी

Feb 15, 2026 04:39 pm ISTDinesh Rathour गजरौला (अमरोहा)
share Share
Follow Us on

अमरोहा से नाबालिग से रेप की कोशिश का मामला सामने आया है। गजरौला के एक मोहल्ले में एक किशोरी घर पर अकेली थी, इसी बीच आरोपी घर में घुस आया और नाबालिग से रेप की कोशिश करने लगा।

घर में घुसकर नाबालिग से रेप की कोशिश, विरोध पर काट दी उंगली, भीड़ देखकर भागा आरोपी

यूपी के अमरोहा से नाबालिग से रेप की कोशिश का मामला सामने आया है। गजरौला के एक मोहल्ले में एक किशोरी घर पर अकेली थी, इसी बीच आरोपी घर में घुस आया और नाबालिग से रेप की कोशिश करने लगा। नाबालिग लड़की के विरोध करने और शोर मचाने पर आरोपी ने लड़की की उंगली काट दी। जिससे वह लहूलुहान हो गई। लहुलूहान हालत में किशोरी को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, शनिवार देर शाम किशोरी घर पर अकेली थी, तभी मोहल्ले का ही एक युवक घर में घुस आया। आरोपी ने दुष्कर्म की नीयत से किशोरी को दबोच लिया। किशोरी ने जब शोर मचाया तो आरोपी ने धारदार हथियार से उस पर प्रहार कर दिया। हमले में किशोरी के हाथ की उंगली कटकर फर्श पर गिर गई। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग जमा होने लगे, जिन्हें देखकर आरोपी हथियार फेंककर मौके से फरार हो गया।

सूचना मिलने पर घर पहुंचे परिजनों ने घायल किशोरी को अस्पताल पहुंचाया। किशोरी ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई है। तहरीर में दुष्कर्म के प्रयास और जानलेवा हमले का आरोप लगाया गया है। पुलिस की जांच शुरू पुलिस ने घटनास्थल से वह धारदार हथियार बरामद कर लिया है जिससे हमला किया गया था। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है।

किशोरी पर कुछ दिन पहले भी फब्तियां कस चुका था आरोपी

गजरौला। किशोरी के अनुसार, कुछ दिन पहले भी आरोपी युवक रास्ते में मिला था। आरोप है कि उस समय भी उसने किशोरी पर फब्तियां कसी थीं। हालांकि किशोरी ने उस समय इस बारे में किसी को नहीं बताया था। किशोरी ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोपी को आपराधिक प्रवृत्ति का बताया है। उसका कहना है कि आरोपी पहले भी जेल जा चुका है, लेकिन पुलिस ने इस संबंध में किसी तरह की जानकारी से इनकार किया है।

ट्यूशन पढ़कर लौट रही नाबालिग छात्रा को खींचा

वहीं दूसरी ओर हापुड़ जिले से भी नाबालिग से छेड़खानी का मामला सामने आया है। नगर के एक मोहल्ले की 12 वर्षीय नाबालिग छात्रा शुक्रवार शाम अपनी चचेरी और तेहेरी बहन के साथ ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही थी। जैसे ही वह मोहल्ला भंडापट्टी काजीवाड़ा स्थित मस्जिद के पास पहुंची तो पहले से ही वहां घात लगाए खड़े एक किशोर ने एक बहन का हाथ खींचकर ले जाने की कोशिश की। यह देख वहां मौजूद अन्य दो बहनें डर के मारे चीखने लगीं। अचानक हुई इस वारदात से तीनों बहनें घबरा गई। किसी तरह छात्रा ने किशोर से अपना हाथ छुड़ाया और तुंरत वहां से चली गई। पीड़ित छात्रा के चाचा ने कोतवाली में इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया है। थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने बताया, बाल अपचारी को पुलिस ने अभिरक्षा में लेकरमामले की जांच शुरू कर दी है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour

दिनेश राठौर लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पिछले आठ सालों से काम कर रहे हैं। वह लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। कानपुर यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। पत्रकारिता में 13 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले दिनेश की डिजिटल मीडिया और प्रिंट जर्नलिज्म में अलग पहचान है। इससे पहले लंबे समय तक प्रिंट में डेस्क पर भी काम किया है। कुछ सालों तक ब्यूरो में भी रहे हैं। यूपी और राजस्थान के सीकर जिले में भी पत्रकारिता कर चुके हैं। यूपी की राजनीति के साथ सोशल, क्राइम की खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाते हैं। वायरल वीडियो की फैक्ट चेकिंग में दिनेश को महारत हासिल है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |