कानपुर में गजब कांड! कट्टा दिखाकर मोबाइल से ले लिया 71 हजार का लोन, खाते में ट्रांसफर कराई रकम

sandeep हिन्दुस्तान, संवाददाता, चकेरी (कानपुर)
Follow us on Google News
share

कानपुर में लखनऊ निवासी युवक के साथ कार में लूट हो गई। बदमाशों ने कट्टा दिखाकर कैश और मोबाइल लूटा, फिर जबरन 71 हजार का मोबाइल पर लोन भी ले लिया। और खाते में रकम ट्रांसफर करा ली। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

कानपुर में गजब कांड! कट्टा दिखाकर मोबाइल से ले लिया 71 हजार का लोन, खाते में ट्रांसफर कराई रकम

कानपुर में लूट की अनोखी घटना सामने आई है। जब रामादेवी से लखनऊ जाने वाली एक कार में सवार लखनऊ के शख्स के साथ लूट हो गई। कार में पहले से सवारी बनकर बैठे चालक के दोस्तों ने कट्टा और चाकू लगाकर उनका मोबाइल और करीब ढाई हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद उन्हीं के मोबाइल पर एक ऐप डाउनलोड किया और 71 हजार का लोन लेने के बाद अपने खाते में ट्रांसफर कर लिया। पीड़ित ने चकेरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

आरोपियों ने कट्टा दिखाकर लूटा

लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर सुलभ आवास कॉलोनी निवासी भूपेन्द्र कुमार साही के अनुसार वह एक अप्रैल को किसी काम से कानपुर आए थे। शाम को लखनऊ जाने के लिए रामादेवी चौराहा पहुंचे। यहां पर सवारी लेकर जाने वाली कार में बैठ गए। पीड़ित ने बताया कि कार में पहले से चालक समेत चार युवक बैठे थे। कुछ दूरी पर चलने के बाद आरोपितों ने उनके कट्टा और चाकू लगा दिया।

Voice of UP

लूट के बाद सड़क किनारे कार से धक्का दिया

इसके बाद मारपीटकर उनका मोबाइल और नकदी लूट ली। इसके बाद मोबाइल से लोन लेकर रकम हड़प ली। उन्नाव में दही चौकी से करीब दो किलोमीटर आगे सड़क किनारे कार से धक्का दे दिया। भूपेन्द्र ने बताया कि पहले वह दही चौकी शिकायत करने पहुंचे तो चकेरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही गई। चकेरी पुलिस ने भी सुनवाई नहीं की तो पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल से शिकायत की। कार्यवाहक थाना प्रभारी जावेद अहमद ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कैमरों की मदद से आरोपियों की तलाश की जा रही है।

घटना से पूरी तरह सहम गया था पीड़ित

पीड़ित ने बताया कि एक बदमाश ने उन्हें पकड़ लिया, जबकि दूसरे ने गर्दन पर चाकू रख दिया। इसके बाद उनका मोबाइल फोन छीन लिया गया और पर्स से करीब ढाई हजार रुपये नकद निकाल लिए गए। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई, जिससे वह पूरी तरह सहम गए। पीड़ित भूपेंद्र कुमार शाही के अनुसार, वह एक अप्रैल की शाम करीब पांच बजे कानपुर के रामादेवी से लखनऊ आने के लिए प्राइवेट कार में बैठे थे। कार में पहले से चार युवक मौजूद थे, जिन्हें उन्होंने सामान्य सवारी समझकर भरोसा कर लिया। कुछ दूरी तय करने के बाद ही बदमाशों ने अचानक उन्हें दबोच लिया था। ऐसे में अगर आप भी डग्गामारी करने वाले वाहनों में यदि आप यात्रा कर रहे हैं तो थोड़ा सावधान हो जाएं।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

sandeep

लेखक के बारे में

sandeep
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।