चार दिन से बंद बिरयानी की दुकान में रखे फ्रीजर के अंदर से मिला युवक को शव, मचा हड़कंप
लखनऊ में चार दिन से बंद बिरयानी की दुकान में रखे डीप फ्रीजर के अंदर से एक युवक युवक का शव मिला तो हड़कंप मच गया। पुलिस महकमे तक ये सूचना पहुंची तो आनन-फानन में मौके पर पहुंच गए।

Lucknow News: यूपी की राजधानी लखनऊ में चार दिन से बंद बिरयानी की दुकान में रखे डीप फ्रीजर के अंदर से एक युवक युवक का शव मिला तो हड़कंप मच गया। पुलिस महकमे तक ये सूचना पहुंची तो आनन-फानन में मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को फ्रीजर से निकालकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। फ्रीजर के अंदर मिला युवक कौन था पुलिस इसकी जांच पड़ताल में जुटी है। घटना बीकेटी थाना क्षेत्र के जीसीआरजी कॉलेज के सामने स्थित एक बिरयानी की दुकान की है। पुलिस के अनुसार दुकान पिछले चार साल से बंद थी। दुकान के अंदर एक डीप फ्रीजर रखा था, जिसके अंदर एक युवक को शव मिला है।
क्षेत्रीय लोगों के अनुसार चार दिन पहले दुकान संचालक सनी रावत के पिता को कुछ समय पहले देहांत हो गया था, जिसके चलते अंतिम संस्कार के दौरान दुकान बंद कर दी गई थी। अब दुकान मालिक वापस दुकान खोलने के लिए पहुंचा तो उसे दुकान के अंदर से कुछ दुर्गंध आनी शुरू हुई। डीप फ्रीज खोलकर देखा तो होश फाख्ता हो गए। फ्रीजर के अंदर एक व्यक्ति का शव रखा था। शव मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया। इसकी खबर आग की तरह फैल गई। आनन-फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
कौन है युवक, जिसकी फ्रीजर के अंदर से मिली लाश?
पुलिस ने बताया कि मृतक युवक की जब तलाशी ली गई तो उसकी जेब से एक आधार कार्ड मिला है। आधार कार्ड में मृतक की शिनाख्त 38 वर्षीय विजय पाल पुत्र डलई निवासी किशुनपुर थाना बीकेटी लखनऊ के रूप में हुई है। पुलिस ने आधार कार्ड में दर्ज पते पर सूचना पहुंचा दी है। फ्रीजर के अंदर शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाया। पुलिस ने पंचायनामा भरकर युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद युवक की मौत का कारण पता चल पाएगा। पुलिस फिलहाल आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगालने में जुटी है।
बुलंदशहर में राजघाट बस स्टैंड पर मिला अज्ञात का शव
वहीं दूसरी ओर बुलंदशहर जिले के राजघाट में शुक्रवार देर शाम बस स्टैंड पर एक अज्ञात व्यक्ति का लावारिस शव मिला। नरौरा पुलिस शिनाख्त की कोशिश में लगी है। पुलिस ने बताया कि राजघाट बस स्टैंड के समीप अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। मृतक की अभी पहचान नहीं हो सकी है। शव आवश्यक कार्रवाई कर जिला अस्पताल भिजवाया गया है। जहां से उसे पोस्टमार्टम हाउस में सुरक्षित रखवाया गया है।
लेखक के बारे में
Dinesh Rathourदिनेश राठौर लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पिछले आठ सालों से काम कर रहे हैं। वह लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। कानपुर यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। पत्रकारिता में 13 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले दिनेश की डिजिटल मीडिया और प्रिंट जर्नलिज्म में अलग पहचान है। इससे पहले लंबे समय तक प्रिंट में डेस्क पर भी काम किया है। कुछ सालों तक ब्यूरो में भी रहे हैं। यूपी और राजस्थान के सीकर जिले में भी पत्रकारिता कर चुके हैं। यूपी की राजनीति के साथ सोशल, क्राइम की खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाते हैं। वायरल वीडियो की फैक्ट चेकिंग में दिनेश को महारत हासिल है।
और पढ़ें

