Hindi NewsUP Newsman accused rape committed suicide by hanging himself woman family was pressuring him marry her in sitapur
यूपी में रेप के आरोपी ने फांसी लगाकर दे दी जान, युवती के घर वाले बना रहे थे शादी का दबाव

यूपी में रेप के आरोपी ने फांसी लगाकर दे दी जान, युवती के घर वाले बना रहे थे शादी का दबाव

संक्षेप:

सीतापुर के पिसावां में सोमवार को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी ने घर में फांसी लगा ली। परिवार वालों का आरोप है कि युवती, उसकी मां और मामा उस पर शादी करने का दबाव बना रहे थे, परेशान होकर युवक ने फांसी लगा ली।

Dec 15, 2025 08:10 pm ISTDinesh Rathour पिसावां (सीतापुर)
share Share
Follow Us on

सीतापुर के पिसावां में सोमवार को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी ने घर में फांसी लगा ली। परिवार वालों का आरोप है कि युवती, उसकी मां और मामा उस पर शादी करने का दबाव बना रहे थे, परेशान होकर युवक ने फांसी लगा ली। पिसांवा पुलिस तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। पिसावां के कस्बा निवासी रामू गुप्ता के मुताबिक बेटा अभय (22) रविवार रात में खाना खाकर कमरे में सोने चला गया। सोमवार सुबह अभय काफी देर तक सोकर नहीं उठा। उसके कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। कई आवाज देने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला। परिवार वाले दरवाजा तोड़कर भीतर गए तो अभय पंखे से रस्सी के फंदे के सहारे लटका हुआ था। चीख पुकार सुन आसपास के लोग भी जुट गए। आसपास के लोगों की मदद से फंदे से उतारकर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने अभय को मृत घोषित कर दिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पिता का आरोप है कि पिसावां की ही एक युवती से अभय की फोन पर बात होती थी। कुछ समय से युवती, उसकी मां और मामा अभय पर उससे शादी करने का दबाव बना रहे थे। शादी न करने पर आरोपी बेटे अभय को प्रताड़ित कर रहे थे। प्रताड़ना से परेशान होकर अभय ने फांसी लगाकर जान दे दी। इंस्पेक्टर पिसावां वीरेन्द्र सिंह तोमर ने बताया कि मृतक अभय के पिता की तहरीर पर युवती, उसकी मां और मामा के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

शादी का झांसा देकर किया था दुष्कर्म

पुलिस के मुताबिक छह माह पहले युवती के परिवार वालों ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मुकदमा अभय के खिलाफ दर्ज कराया था। युवती के परिवार वालों आरोप लगाया था कि कि पहले अभय ने युवती को अपने प्रेम जाल में फंसाया। इसके बाद शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। अब शादी करने करने की बात पर टालमटोल कर रहा है।

Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour
दिनेश राठौर लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। कानपुर यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में 13 साल से अधिक का अनुभव है। लंबे समय तक प्रिन्ट में डेस्क पर रहे हैं। यूपी के कानपुर, बरेली, मुरादाबाद और राजस्थान के सीकर जिले में पत्रकारिता कर चुके हैं। भारतीय राजनीति के साथ सोशल और अन्य बीट पर काम करने का अनुभव। इसके साथ ही वायरल वीडियो पर बेहतर काम करने की समझ है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |