ममता कुलकर्णी वाला किन्नर अखाड़ा टूटा, टीना मां ने बनाया नया अखाड़ा; पट्टाभिषेक कल

Nov 03, 2025 06:50 pm ISTDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share

ममता कुलकर्णी वाला किन्नर अखाड़ा टूट गया है। कौशल्यानंद गिरि ‘टीना मां’ ने अखाड़े में अभिनेत्री ममता कुलकर्णी के बढ़ते वर्चस्व को लेकर नया अखाड़ा गठित कर दिया है। कल नए सनातनी अखाड़े का आचार्य महामंडलेश्वर घोषित कर पट्टाभिषेक करेगा।

ममता कुलकर्णी वाला किन्नर अखाड़ा टूटा, टीना मां ने बनाया नया अखाड़ा; पट्टाभिषेक कल

यूपी में वर्ष 2016 में अस्तित्व में आया किन्नर अखाड़ा अब टूट गया है। किन्नर अखाड़े की प्रदेश प्रभारी और उत्तर प्रदेश किन्नर कल्याण बोर्ड की सदस्य कौशल्यानंद गिरि ‘टीना मां’ ने अखाड़े में अभिनेत्री ममता कुलकर्णी के बढ़ते वर्चस्व को लेकर नया अखाड़ा गठित कर दिया है। प्रयागराज में सनातनी किन्नर अखाड़े की नींव रख दी गई है। इसका पंजीकरण भी सोमवार को करा लिया गया है। मंगलवार सुबह बैरहना दुर्गा पूजा पार्क में किन्नर समाज सर्वसम्मति से उन्हें नए सनातनी अखाड़े का आचार्य महामंडलेश्वर घोषित कर पट्टाभिषेक करेगा।

टीना मां ने बताया कि अब तक वो जिस अखाड़े की महामंडलेश्वर और प्रदेश प्रभारी रहीं, उससे विचार नहीं मिल रहे हैं। उन्होंने अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी पर आरोप लगाया कि वो अपने फैसले लोगों पर थोपती हैं। बिना संन्यास दीक्षा किसी भी आंतकवादी और देशद्रोही के करीबी को अखाड़े का सदस्य बना लिया, जिसका खामियाजा समूचे किन्नर समुदाय को होगा। पिछले दिनों गोरखपुर में उन्होंने जो किया, इसके बाद उन्होंने अपने समर्थकों के साथ यह निर्णय लिया कि अखाड़े से अलग एक अखाड़ा बनाना ही पड़ेगा। उनके साथ पूर्व में ही किन्नर अखाड़े से अलग हो चुकीं, कामाख्या पीठ बलीगढ़ किन्नर धाम दिल्ली की भवानी मां, विष्णु मोहिनी पीठ पालघर महाराष्ट्र की गौरी मां और वेंकेटेश्वर धाम नजफगढ़ दिल्ली की डॉली मां हैं। गौरी मां के जीवन पर ही अभिनेत्री सुष्मिता सेन अभिनीत वेब सीरीज ताली भी बनी है।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App

कोई घटना हुई तो हमें नहीं छोड़ा जाएगा

भवानी मां ने कहा कि हमारा उद्देश्य किन्नरों के उत्थान के लिए काम करना है। ऐसा काम क्या कि बिना किसी अनुमति के किसी को भी अखाड़े में शामिल करना, उसका किससे रिश्ता है, उसके बारे में जानकारी न जुटाना। जिसका दाउद से रिश्ता है, वो कभी भी किसी भी विवाद में आ सकता है। कल को माफिया दाउद किसी घटना को अंजाम देगा तो किन्नरों का नाम भी आ सकता है। तब न तो हमें मीडिया छोड़ेगा और सरकारी व पुलिस ही। ऐसे में हम ऐसे लोगों से अलग ही रहेंगे।

नहीं चलने देंगे भगवा आंतकवाद

गौरी मां ने कहा कि उनके अखाड़े में लोग भगवा धारण करके आतंक फैलाने की तैयारी में हैं। हम भगवा आतंकवाद नहीं फैलने देंगे। उन्होंने दावा किया कि किन्नर अखाड़े की वास्तविक संस्थापक वो ही रहीं है और अब इससे अलग होने का निर्णय ले लिया है।

Deep Pandey

लेखक के बारे में

Deep Pandey

दीप नरायन पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में पिछले आठ सालों से यूपी की खबरें करते हैं। डिजिटल, टीवी और प्रिंट जर्नलिज्म में 15 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले दीप नरायन पांडेय वरिष्ठ पत्रकार हैं। दीप अब डिजिटल मीडिया के जाने माने नाम बन गए हैं। दीप हिंदी भाषा की डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों को बेहतर समझते हैं। यूपी की राजनीति के साथ क्राइम की खबरों पर अच्छी पकड़ है। सामाजिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और हेल्थ पर भी लिखते हैं। दीप पाठकों की पसंद को समझने और उसी तरह से न्पूज प्रस्तुत करने में माहिर हैं। दीप सरल भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुंचाते हैं। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने-लिखने में भी रुचि रखते हैं। मास कम्युनिकेशन में बीए और एमए दीप नरायन पांडेय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोंडा के रहने वाले हैं। दीप ने पत्रकारिता की शुरुवात लखनऊ से की। टीवी चैनल से करियर का आगाज करने वाले दीप इसके बाद प्रिंट अमर उजाला लखनऊ में भी रहे। हिन्दुस्तान प्रिंट में वाराणसी, गोरखपुर, फिर लखनऊ में कार्य के दौरान विभिन्न जिलों के डेस्क इंचार्ज रहे हैं। यूपी विधानसभा चुनाव 2012, 2017, 2022, लोकसभा चुनाव, पंचायत चुनावों के दौरान बेहतर कवरेज कर चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।