क्लासरूम के अंदर एक-दूसरे को Kiss करते दिखे शिक्षक-शिक्षिका, Video वायरल; BSA ने बिठाई जांच

संवाददाता, छिबरामऊ (कन्नौज)
Follow us on Google News
share

UP Teacher's News: क्लासरूम के अंदर एक शिक्षक और शिक्षिका एक-दूसरे को किस करते हुए कैमरे में कैद हो गए। कन्नौज की इस घटना से बेसिक शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारी से रिपोर्ट तलब की है। शिक्षक-शिक्षिका के खिलाफ ऐक्शन तय माना जा रहा है।

UP Teacher's News: उत्तर प्रदेश के कन्नौज के एक प्राथमिक स्कूल में एक पुरुष शिक्षक और महिला शिक्षिका क्लासरूम के अंदर एक-दूसरे को किस (Kiss) करते दिखे हैं। इसके कथित वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। बीएसए ने मामले पर जांच बिठा दी है। वीडियो, सर्दी के मौसम के बताए जा रहे हैं। शिक्षक और शिक्षिका दोनों ने ही गर्म कपड़े पहने हैं। वे सहायक अध्यापक और सहायक अध्यापिका के पद पर तैनात हैं। क्लासरूम के अंदर सारी हदें पार कर एक-दूसरे को किस करने के उनके इस वीडियो पर तीखी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। हालांकि ‘लाइव हिन्दुस्तान’ वायरल हो रहे वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। मामले में बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारी से रिपोर्ट तलब की है। रिपोर्ट आने के बाद दोनों का सस्पेंड होना तय माना जा रहा है।

वायरल हो रहे ये वीडियो सौरिख विकासखंड के एक गांव के एक कंपोजिट विद्यालय का बताए जा रहे हैं। एक के बाद एक वायरल हुए इन वीडियो में दिख रहा है कि बच्चों के क्लास से बाहर जाते ही सहायक अध्यापक और सहायक अध्यापिका अमर्यादित आचरण करने लगते हैं। यह विद्यालय जूनियर स्तर तक संचालित है, जहां बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं अध्ययन करते हैं। ऐसे में अभिभावकों और ग्रामीणों में इस कृत्य को लेकर गुस्सा है। उनका कहना है कि विद्यालय बच्चों के चरित्र निर्माण का केंद्र होता है और शिक्षक समाज के आदर्श माने जाते हैं। यदि विद्यालय परिसर में इस प्रकार का आचरण हुआ है तो यह शिक्षा व्यवस्था और गुरु-शिष्य परंपरा की मर्यादा के विपरीत है।

ग्रामीणों और अभिभावकों ने बेसिक शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने पर दोनों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि जिस स्कूल को बच्चे चरित्र निर्माण का मंदिर मानते हैं, वहीं के दो शिक्षकों का कथित अमर्यादित वीडियो वायरल होना बेहद चिंताजनक है। जूनियर स्तर के इस विद्यालय के छात्र अपने गुरुओं को ही आदर्श मानते हैं। ऐसे में परिसर के भीतर ऐसा आचरण बच्चों के कोमल मानस पर गहरा आघात है।

लोग हैरान हैं कि आखिर शिक्षक-शिक्षिका ने इस तरह क्लासरूम में खुल्लमखुल्ला ऐसी हरकत करने से पहले अपने पद की प्रतिष्ठा और मर्यादा के बारे में कुछ सोचा क्यों नहीं? वायरल वीडियो की विभाग में काफी चर्चा है। लोग इसे देखकर शिक्षक-शिक्षिका को कोस रहे हैं। उनका कहना है कि किसी तरह तर्क से इस तरह के कृत्य को सही नहीं ठहराया जा सकता है। यह वीडियो यदि सही है और शिक्षक-शिक्षिका ने वाकई क्लासरूम के अंदर ऐसी हरकत की है तो उन्हें इसके लिए दंडित किया ही जाना चाहिए।

बीएसए बोले-कार्रवाई होगी

इस मामले में बीएसए संदीप कुमार ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा है कि मामला संज्ञान में आते ही खंड शिक्षा अधिकारी से इस पर रिपोर्ट मांगी गई है। वायरल वीडियो पुराना लग रहा है। जांच में यदि शिक्षक-शिक्षिका यदि वाकई इस तरह के कृत्य में लिप्त पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ ऐक्शन होगा। उन्हें सस्पेंड कर पूरे मामले की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भी भेजी जाएगी।

Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh

अजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsक्लासरूम के अंदर एक-दूसरे को Kiss करते दिखे शिक्षक-शिक्षिका, Video वायरल