यूपी पंचायत चुनाव को लेकर बड़ा कदम, गांवों में होगा विकास, 200 करोड़ देगी योगी सरकार
यूपी विधानसभा में योगी सोमवार को पेश किए गए अनुपूरक बजट में पंचायत चुनाव का भी ध्यान रखा गया। पंचायत चुनाव को सफल और सुचारू तरीके से कराने को लेकर योगी सरकार 200 करोड़ रुपये देगी।

अगले वर्ष होने वाले यूपी पंचायत चुनाव को लेकर योगी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। यूपी विधानसभा में योगी सोमवार को पेश किए गए अनुपूरक बजट में पंचायत चुनाव का भी ध्यान रखा गया। पंचायत चुनाव को सफल और सुचारू तरीके से कराने को लेकर योगी सरकार 200 करोड़ रुपये देगी। धनराशि को लेकर विधानसभा में प्रस्ताव रखा गया है। योगी सरकार का ये निर्णय ग्रामीण लोकतंत्र को सशक्त करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। सरकार के इस प्रस्ताव से ग्रामीण विकास को नई रफ्तार भी मिलेगी। सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी सरकार ने न केवल चुनावी प्रक्रिया बल्कि पंचायतों से जुड़े बुनियादी ढांचे को भी मजबूत करने का खाका तैयार किया है।
इस तरह मजबूत बनाई जाएंगी पंचायतें
योगी सरकार की मंशा पंचायती राज विभाग से जुड़े इस प्रस्ताव का उद्देश्य चुनावी तैयारियों को समयबद्ध, पारदर्शी और प्रभावी बनाना है। सीएम योगी के निर्देश पर सरकार पंचायतों के सशक्तिकरण पर सरकार विशेष जोर दे रही है। इसके लिए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और प्रशासनिक व्यवस्थाओं के लिए अनुपूरक बजट 2025-2026 के अंतर्गत 200 करोड़ रुपये का अतिरिक्त प्रावधान किया जा रहा है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के कार्यालय भवन निर्माण के लिए 24.50 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि का प्रावधान किया गया है।
हर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण हिस्से में पंचायत उत्सव भवन
प्रदेश के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण हिस्से में पंचायत उत्सव भवन या बारात घर के निर्माण पर योगी सरकार का विशेष ध्यान है। इसके लिए प्रतीकात्मक राशि के तहत एक लाख रुपये का प्रावधान किया जा रहा है। आवश्यक धनराशि बचत मद से वहन की जाएगी। वहीं, जिला पंचायत शाहजहांपुर में भवन निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये का प्रस्ताव है। योगी सरकार की कोशिश है कि इन प्रावधानों से पंचायत स्तर पर प्रशासनिक क्षमता बढ़ेगी। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में सामुदायिक गतिविधियों को स्थान मिलेगा और लोकतांत्रिक प्रक्रिया अधिक सुदृढ़ होगी। अनुपूरक बजट से ग्रामीण विकास को नई गति मिलेगी।

लेखक के बारे में
Dinesh Rathourदिनेश राठौर लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पिछले आठ सालों से काम कर रहे हैं। वह लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। कानपुर यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। पत्रकारिता में 13 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले दिनेश की डिजिटल मीडिया और प्रिंट जर्नलिज्म में अलग पहचान है। इससे पहले लंबे समय तक प्रिंट में डेस्क पर भी काम किया है। कुछ सालों तक ब्यूरो में भी रहे हैं। यूपी और राजस्थान के सीकर जिले में भी पत्रकारिता कर चुके हैं। यूपी की राजनीति के साथ सोशल, क्राइम की खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाते हैं। वायरल वीडियो की फैक्ट चेकिंग में दिनेश को महारत हासिल है।
और पढ़ें



