Hindi NewsUP NewsMajor reshuffle Uttar Pradesh RTO Varanasi Meerut and Saharanpur transferred 18 Assistant RTOs also given new postings
यूपी में फेरबदल: वाराणसी, मेरठ और सहारनपुर के आरटीओ बदले, 18 एआरटीओ की भी नई तैनाती

यूपी में फेरबदल: वाराणसी, मेरठ और सहारनपुर के आरटीओ बदले, 18 एआरटीओ की भी नई तैनाती

संक्षेप:

राणसी, मेरठ और सहारनपुर के आरटीओ का तबादला कर दिया गया है। इसके अलावा 18 एआरटीओ को भी तैनात दी गई है। शनिवार को तबादल और नई तैनाती को लेकर विशेष सचिव खेमपाल सिंह की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं।

Jan 03, 2026 11:23 pm ISTDinesh Rathour लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

यूपी में योगी सरकार ने बड़ा फेरबदल किया है। वाराणसी, मेरठ और सहारनपुर के आरटीओ का तबादला कर दिया गया है। इसके अलावा 18 एआरटीओ को भी तैनात दी गई है। शनिवार को तबादल और नई तैनाती को लेकर विशेष सचिव खेमपाल सिंह की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं। इनमें कुछ अफसर हाल ही में प्रोन्नत हुए हैं। आलोक कुमार यादव को लखनऊ का नया एआरटीओ प्रवर्तन बनाया गया है। बतादें कि बीते नवंबर में एसटीएफ ने लखनऊ, फतेहपुर, रायबरेली आदि जिलों में ओवरलोडिंग वाहनों से वसूली के मामले में एफआईआर दर्ज कराई थी। इस मामले में लखनऊ के एआरटीओ सहित तीन एआरटीओ, पीटीओ को सस्पेंड किया गया था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

किसे कहां मिली तैनाती

विशेष सचिव खेलपाल सिंह की ओर से जारी आदेश के मुताबिक संभागीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) प्रशासन राघवेंद्र सिंह को वाराणसी, मनोज कुमार सिंह को आरटीओ प्रशासन सहारनपुर और अंबरीश कुमार को आरटीओ प्रवर्तन मेरठ बनाया गया है। लखनऊ का एआरटीओ प्रवर्तन आलोक कुमार यादव, चंपा लाल को सिद्धार्थनगर का एआरटीओ प्रशासन, अशोक श्रीवास्तव को गाजियाबाद,कौशल सिंह को सोनभद्र, मानवेंद्र प्रताप सिंह को सहारनपुर, विनय सिंह को आगरा, कृष्ण कुमार यादव को फर्रुखाबाद का एआरटीओ प्रशासन बनाया गया है।

इसके अलावा हरिओम को बदायूं, वैभव सोती को बरेली, सतेंद्र यादव को मथुरा, विंध्याचल गुप्ता को कानपुर, उमेश चंद्र कटियार को रायबरेली, गुलाब चंद्र को अयोध्या, विपिन कुमार को बागपत, हरिओम को शाहजहांपुर, प्रतीक मिश्र को फतेहपुर, नीतू शमां को बुलंदशहर का एआरटीओ प्रवर्तन बनाया गया है। देवदत्त कुमार को मेरठ का एआरटीओ प्राविधिक बनाया गया है। परिवहन मंत्री ने इन अफसरों से अपील की है कि सभी पूरी ईमानदारी से काम करें, जिससे विभाग की छवि बेहतर हो।

Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour
दिनेश राठौर लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। कानपुर यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में 13 साल से अधिक का अनुभव है। लंबे समय तक प्रिन्ट में डेस्क पर रहे हैं। यूपी के कानपुर, बरेली, मुरादाबाद और राजस्थान के सीकर जिले में पत्रकारिता कर चुके हैं। भारतीय राजनीति के साथ सोशल और अन्य बीट पर काम करने का अनुभव। इसके साथ ही वायरल वीडियो पर बेहतर काम करने की समझ है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |