Hindi NewsUP Newsmajor reshuffle in up police 23 pps officers transferred see transfer list
यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, 23 पीपीएस अफसर इधर से उधर; देखें ट्रांसफर लिस्ट

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, 23 पीपीएस अफसर इधर से उधर; देखें ट्रांसफर लिस्ट

संक्षेप: इटावा के अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) के पद पर रहे सुबोध गौतम हरदोई के अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) बनाए गए हैं। हरदोई के अपर पुलिस अधीक्षक रहे नृपेन्द्र को वाराणसी कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त बनाया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर निवेश कटियार को इसी पद पर लखनऊ में यूपी 112 में नई तैनाती मिली है।

Sun, 9 Nov 2025 02:07 PMAjay Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

UP PPS Officers Transfer: उत्तर प्रदेश पुलिस में अधिकारी स्तर पर बड़ा फेरबदल हुआ है। एक साथ 23 पीपीएस अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी हुआ है। सीएम योगी के निर्देशानुसार यूपी में कानून-व्यवस्था को सख्त और चुस्त-दुरुस्त बनाने की दिशा में कई कदम उठाए गए हैं। इधर यूपी पुलिस ने पशु तस्करों के खिलाफ बड़ा अभियान चला रखा है। इस बीच पीपीएस अधिकारियों के इन तबादलों को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

तबादला सूची के अनुसार गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट से वाराणसी कमिश्नरेट के लिए स्थानान्तरणाधीन अपर पुलिस उपायुक्त बी.एस.वीर कुमार को गाजियाबाद में उपसेनानायक, 47 वीं वाहिनी पीएसी के पद पर नई तैनाती मिली है। वहीं गाजियाबाद कमश्नरेट के अपर पुलिस आयुक्त सच्चिदानंद को लखनऊ एसएसएफ मुख्यालय में अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर नियुक्त किया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक डा.संजय कुमार फतेहगढ़ को उपसेनानायक, 27वीं वाहिनी पीएसी, सीतापुर बनाया गया है।

इटावा के अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) के पद पर रहे सुबोध गौतम हरदोई के अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) बनाए गए हैं। अब तक हरदोई के अपर पुलिस अधीक्षक रहे नृपेन्द्र को वाराणसी कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त बनाया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर निवेश कटियार को इसी पद पर लखनऊ में यूपी 112 में नई तैनाती मिली है। यूपी 112, लखनऊ में अपर पुलिस अधीक्षक रहे दिनेश कुमार पुरी को अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) गोरखपुर बनाया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश लखनऊ से अपर पुलिस अधीक्षक (सुरक्षा), गोरखपुर हेतु स्थानांतरणाधीन संतोष कुमार-II का तबादला निरस्त कर दिया गया है।

नीचे देखें पूरी ट्रांसफर लिस्ट-

ये भी पढ़ें:यूपी के प्राइमरी से लेकर इंटर तक के स्कूलों में चलेगा बड़ा अभियान, जारी हुआ आदेश
ये भी पढ़ें:UP: रात में टहलने निकले पूर्व सभासद की गोली मारकर हत्या, प्लेटफार्म पर मिली लाश
Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh
अजय कुमार सिंह दो दशक से अधिक अनुभव वाले वरिष्ठ पत्रकार हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और टीवी होते हुए अब डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ीं खबरों को गहराई से कवर किया है। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |