दिवाली से पहले यूपी के शिक्षकों को बड़ा तोहफा, 10 साल बाद 70 हजार टीचरों का होगा प्रमोशन

लखनऊ, प्रमुख संवाददाता
share

10 साल से प्रमोशन का इंतजार कर रहे यूपी के 70 हजार शिक्षकों के लिए बड़ी राहत है। दिवाली से पहले योगी सरकार इन शिक्षकों को प्रमोशन का तोहफा देने जा रही है। सभी जिलों को लिस्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।

cm yogi
सीएम योगी

UP Teacher Promotion: यूपी के परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में पिछले 10 वर्षों से प्रमोशन का इंतजार कर रहे शिक्षकों को दिवाली से पहले तोहफा मिलने वाला है। यूपी के 70 हजार शिक्षकों का योगी सरकार प्रमोशन करेगी। बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से सभी जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों (बीएसए) को निर्देश दिए गए हैं कि वह जिलों में वरिष्ठता सूची तैयार करें।

वर्ष 2016 के बाद परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों के शिक्षकों की पदोन्नति नहीं हुई। परिषदीय प्राथमिक स्कूलों के शिक्षकों को प्राथमिक स्कूल में प्रधानाध्यापक या उच्च प्राथमिक स्कूल में सहायक अध्यापक पद पर प्रमोशन मिलता है। ऐसे ही परिषदीय प्राथमिक स्कूलों के प्रधानाध्यापक व उच्च प्राथमिक स्कूलों के सहायक अध्यापकों को उच्च प्राथमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापक के पद पर पदोन्नति दी जाती है। कुल 3.30 लाख परिषदीय शिक्षकों में से करीब 70 हजार शिक्षकों को प्रोन्नति का तोहफा मिलेगा। लंबे समय से इंतजार कर रहे शिक्षकों को जल्द पदोन्नति दी जाएगी। शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 150 छात्रों पर प्रधानाध्यापक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में 100 छात्रों पर प्रधानाध्यापक का पद स्वीकृत किया गया है।

जिलों को प्रमोशन लिस्ट तैयार करने के निर्देश

बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव सुरेन्द्र कुमार तिवारी की ओर से सभी जिलों के बीएसए को निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने-अपने जिलों में पदोन्नति के लिए शिक्षकों की वरिष्ठता सूची तैयार करें। वरिष्ठता सूची तीन सप्ताह में तैयार किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। बेसिक शिक्षा परिषद के कार्यालय को शिक्षकों की वरिष्ठता सूची 23 अक्तूबर तक भेजनी होगी। उसके बाद नवंबर से पदोन्नति की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी की जा रही है। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष शिव शंकर सिंह व प्रदेश मीडिया प्रभारी बृजेश श्रीवास्तव का कहना है कि लंबे समय से शिक्षक पदोन्नति की मांग कर रहे थे। संगठन की ओर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया है।

Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour

दिनेश राठौर वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। डिजिटल और प्रिंट पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले दिनेश ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में हरदोई से की थी। कानपुर यूनिवर्सिटी से स्नातक दिनेश ने अपने सफर में हिन्दुस्तान (कानपुर, बरेली, मुरादाबाद), दैनिक जागरण और राजस्थान पत्रिका (डिजिटल) जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। हरदोई की गलियों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर आज डिजिटल मीडिया के शिखर तक पहुँच चुका है। दिनेश राठौर ने यूपी और राजस्थान के विभिन्न शहरों की नब्ज को प्रिंट और डिजिटल माध्यमों से पहचाना है।
लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में कार्यरत दिनेश दिनेश, खबरों के पीछे की राजनीति और सोशल मीडिया के ट्रेंड्स (वायरल वीडियो) को बारीकी से विश्लेषण करने के लिए जाने जाते हैं।

पत्रकारिता का सफर
हरदोई ब्यूरो से करिअर की शुरुआत करने के बाद दिनेश ने कानपुर हिंदुस्तान से जुड़े। यहां बतौर स्ट्रिंगर डेस्क पर करीब एक साल तक काम किया। इसके बाद वह कानपुर में ही दैनिक जागरण से जुड़े। 2012 में मुरादाबाद हिंदुस्तान जब लांच हुआ तो उसका हिस्सा भी बने। करीब दो साल यहां नौकरी करने के बाद दिनेश राजस्थान पत्रिका से जुड़ गए। सीकर जिले में दिनेश ने करीब तीन साल तक पत्रकारिता की। उन्होंने एक साल तक डिजिटल का काम भी किया। 2017 में दिनेश ने बरेली हिंदुस्तान में प्रिंट के डेस्क पर वापसी की। लगभग दो साल की सेवाओं के बाद डिजिटल हिंदुस्तान में काम करने का मौका मिला जिसका सफर जारी है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsयूपी के शिक्षकों को तोहफा, 10 साल बाद 70 हजार टीचरों का होगा प्रमोशन