यूपी पुलिस सिपाही भर्ती दौड़ में बड़ा बदलाव, कानपुर और फतेहपुर में परीक्षा केंद्र किए गए रद्द

लखनऊ, विशेष संवाददाता
share

यूपी पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस व समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के तहत दौड़ गुरुवार से छह केंद्रों पर शुरू हो गई है। लेकिन बारिश के कारण कानपुर और फतेहपुर में ट्रैक पर पानी में भर गया है, जिसके चलते यहां के परीक्षा केंद्राें को फिलहाल रद्द कर दिया गया है।

up police constable
यूपी पुलिस सिपाही भर्ती दौड़

UP Constable recruitment Race Exam: यूपी पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस व समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के तहत शारीरिक दक्षता परीक्षा (दौड़) गुरुवार से छह केंद्रों पर शुरू हो गई है। लेकिन पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड ने अत्यधिक बारिश से कानपुर व फतेहपुर स्थित पीएसी मैदान के ट्रैक खराब होने की वजह से इन दोनों ही केंद्रों पर अब दौड़ न कराए जाने का फैसला लिया है। फिलहाल इन दोनों शहरों के परीक्षा केंद्रों को रद्द कर दिया गया है। बोर्ड के अनुसार दोनों ही परीक्षा केंद्रों के अभर्ग्थियों को अन्य परीक्षा केंद्रों पर रीशेड्यूल किया जा रहा है। अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र जल्द बोर्ड की वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।

भर्ती बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार से 35वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ, डा.शकुंतला मिश्रा पुनर्वास विश्वविद्यालय लखनऊ, 25वीं वाहिनी पीएसी रायबरेली, 4वीं वाहिनी पीएसी प्रयागराज, 33वीं वाहिनी पीएसी झांसी व 45वीं वाहिनी पीएसी अलीगढ़ में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप दौड़ शुरू हो गई। इसके अलावा 9वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद, 47वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद व पुलिस लाइन बरेली में एक अक्तूबर को प्रस्तावित दौड़ अब आठ अक्तूबर को होगी। इन केंद्रों पर तीन अक्तूबर से निर्धारित शेड्यूल के अनुरूप ही दौड़ होगी। आठवीं वाहिनी बरेली के परीक्षा केंद्र को बदलकर पुलिस लाइन बरेली किया गया है इसलिए इस केंद्र के अभ्यर्थी अद्यतन प्रवेश पत्र डाउनलोड करके पुलिस लाइन बरेली पहुंचेंगे।

वहीं 20वीं वाहिनी पीएसी आजमगढ़, 26वीं वाहिनी पीएसी गोरखपुर व 6वीं वाहिनी पीएसी मेरठ में शारीरिक दक्षता परीक्षा पांच अक्तूबर से शुरू होगी। इन केंद्रों पर एक अक्तूबर को प्रस्तावित दौड़ आठ अक्तूबर को आयोजित होगी। तीन अक्तूबर को प्रस्तावित दौड़ नौ अक्तूबर को और चार अक्तूबर को प्रस्तावित दौड़ 10 अक्तूबर को होगी। अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। पांच अक्बूतर से निर्धारित दौड़ पूर्व निर्धारित शेड्यूल के अनुसार ही होगी।

Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour

दिनेश राठौर वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। डिजिटल और प्रिंट पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले दिनेश ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में हरदोई से की थी। कानपुर यूनिवर्सिटी से स्नातक दिनेश ने अपने सफर में हिन्दुस्तान (कानपुर, बरेली, मुरादाबाद), दैनिक जागरण और राजस्थान पत्रिका (डिजिटल) जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। हरदोई की गलियों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर आज डिजिटल मीडिया के शिखर तक पहुँच चुका है। दिनेश राठौर ने यूपी और राजस्थान के विभिन्न शहरों की नब्ज को प्रिंट और डिजिटल माध्यमों से पहचाना है।
लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में कार्यरत दिनेश दिनेश, खबरों के पीछे की राजनीति और सोशल मीडिया के ट्रेंड्स (वायरल वीडियो) को बारीकी से विश्लेषण करने के लिए जाने जाते हैं।

पत्रकारिता का सफर
हरदोई ब्यूरो से करिअर की शुरुआत करने के बाद दिनेश ने कानपुर हिंदुस्तान से जुड़े। यहां बतौर स्ट्रिंगर डेस्क पर करीब एक साल तक काम किया। इसके बाद वह कानपुर में ही दैनिक जागरण से जुड़े। 2012 में मुरादाबाद हिंदुस्तान जब लांच हुआ तो उसका हिस्सा भी बने। करीब दो साल यहां नौकरी करने के बाद दिनेश राजस्थान पत्रिका से जुड़ गए। सीकर जिले में दिनेश ने करीब तीन साल तक पत्रकारिता की। उन्होंने एक साल तक डिजिटल का काम भी किया। 2017 में दिनेश ने बरेली हिंदुस्तान में प्रिंट के डेस्क पर वापसी की। लगभग दो साल की सेवाओं के बाद डिजिटल हिंदुस्तान में काम करने का मौका मिला जिसका सफर जारी है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsयूपी पुलिस सिपाही भर्ती दौड़ में बदलाव, इन दो जिलों में परीक्षा केंद्र रद्द