पंचायत चुनाव से पहले गिरी गाज, 10 ग्राम प्रधानों को किया गया सस्पेंड, जानें वजह

Jan 08, 2026 11:35 pm ISTDinesh Rathour बरेली, मुख्य संवाददाता
share Share
Follow Us on

बरेली में पंचायत चुनाव से पहले बड़ी कार्रवाई की जा चुकी है। शिकायतों के चलते 10 प्रधानों को निलंबित किया जा चुका है। वहीं 36 शिकायतें निराधार भी पाई गई हैं।

पंचायत चुनाव से पहले गिरी गाज, 10 ग्राम प्रधानों को किया गया सस्पेंड, जानें वजह

ग्राम पंचायत चुनाव जैसे-जैसे करीब आ रहा है, वैसे-वैसे प्रधानों के खिलाफ शिकायतों का अंबार लगता जा रहा है। बरेली में पंचायत चुनाव से पहले बड़ी कार्रवाई की जा चुकी है। शिकायतों के चलते 10 प्रधानों को निलंबित किया जा चुका है। वहीं 36 शिकायतें निराधार भी पाई गई हैं। वर्तमान पंचायत का कार्यकाल वर्ष 2021 में शुरू हुआ था। वैसे तो कार्यकाल संभालने के कुछ समय बाद ही प्रधानों के विरुद्ध शिकायतें आना शुरू हो गई थीं, मगर बीते एक वर्ष में शिकायतों की संख्या बढ़ी है। तकरीबन 80 शिकायतें डीएम कार्यालय को प्राप्त हुई हैं जिनकी गंभीरता से जांच कराई गई।

अधिकांश शिकायतें नाली, खड़ंजा, सीसी रोड आदि के निर्माण में घोटाले से जुड़ी रही। बिना काम कराए पैसा निकालना। अपने करीबियों के खाते में पैसा ट्रांसफर करना, एक ही काम के लिए अलग-अलग मद से पैसा निकालना जैसे आरोप लगते रहे। जांच के आधार पर अभी तक बराथानपुर की प्रधान रीता देवी, खमरिया के आरिफ, भोजपुर के मेवाराम, सकरस के अनीस अहमद, बेहटा बुजुर्ग की जैबुन निशा अंसारी, मरगापुर की निशा गंगवार, चकदहा के छोटे, बल्लिया के विनोद गुप्ता, लीलौर सहसा की आरती और लीलौर बुजुर्ग की राम रोशनी देवी को निलंबित किया गया। अधिकांश मामलों में प्रधानों ने हाई कोर्ट की शरण ली।

36 प्रधानों को जांच में क्लीन चिट

पिंदारी, उगनपुर, जाम, जसाई नागर, पंडरी, केसरपुर , सुल्तानपुर, हल्दी कला,मोहम्मदपुर, परेवा, लभेड़ा, चमन नगरिया, रूपपुर, रिचौला, नवदिया, बरखना, बड़ागांव, अल्हैया, परसरामपुर, लौंगपुर, चंपतपुर, शेखापुर, गल्थुआ, मण्डौरा, चठिया फैजू, सहोलिया महोलिया, डंडिया नवाजिश अली, मानपुर, ठिरिया, ऐना, देवीपुर, इटौआ, मोहनपुर, बफरी आदि ग्राम पंचायत में भी गोलमाल के आरोप लगे। शिकायत पर जांच कराई गई। जांच में 36 ग्राम प्रधानों पर लगे आरोप निराधार पाए गए हैं। इन प्रधानों को क्लीन चिट दे दी गई है। माना जा रहा है कि अधिकतर शिकायतें आगामी पंचायत चुनाव के मद्देनजर की गई थी। डीपीआरओ कमल किशोर का कहना है कि इस वर्ष पंचायत चुनाव होने हैं। इस कारण शिकायतों की संख्या बढ़ी है। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर शिकायतों की जांच कराई जा रही है। 10 प्रधानों पर कार्रवाई की जा चुकी है। 36 शिकायतें निराधार मिली है।

Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour

दिनेश राठौर लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पिछले आठ सालों से काम कर रहे हैं। वह लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। कानपुर यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। पत्रकारिता में 13 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले दिनेश की डिजिटल मीडिया और प्रिंट जर्नलिज्म में अलग पहचान है। इससे पहले लंबे समय तक प्रिंट में डेस्क पर भी काम किया है। कुछ सालों तक ब्यूरो में भी रहे हैं। यूपी और राजस्थान के सीकर जिले में भी पत्रकारिता कर चुके हैं। यूपी की राजनीति के साथ सोशल, क्राइम की खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाते हैं। वायरल वीडियो की फैक्ट चेकिंग में दिनेश को महारत हासिल है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |