दंगे के पोस्टर और सपा सांसद के मस्जिद स्थल पहुंचने पर बड़ा ऐक्शन, 5 दारोगा समेत 14 निलंबित

मुजफ्फरनगर, वरिष्ठ संवाददाता
Follow us on Google News
share

मुजफ्फरनगर में दंगे के पोस्टर लगने और सपा सांसद हरेंद्र मलिक के हाउस अरेस्ट होने के बाद भी सहारनपुर में मस्जिद स्थल पहुंचने पर देर रात बड़ा ऐक्शन हो गया। पांच दारोगा समेत 14 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।

riot-related poster
मुजफ्फरनगर में दंगों के पोस्टर और सहारनपुर पहुंचे सपा सांसद हरेंद्र मलिक।

मुजफ्फरनगर में सपा सांसद हरेंद्र मलिक को हाउस अरेस्ट करने के बावजूद पुलिस को चकमा देकर सहारनपुर में मस्जिद स्थल पर पहुंचने और शहर में वर्ष 2013 के मुजफ्फरनगर दंगों के पोस्टर चस्पा होने बड़ा ऐक्शन हुआ है। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने देर रात ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में थाना सिविल लाइन के आठ और शहर कोतवाली के छह पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया। इनमें चार दारोगा, स्थानीय अभिसूचना ईकाई (एलआईयू) के एक उपनिरीक्षक और नौ सिपाही शामिल हैं।

सोमवार को मुजफ्फरनगर दंगे की 13वीं बरसी थी। इसे लेकर मुजफ्फरनगर समेत आसपास के कई शहरों में अखिलेश यादव की फोटो के साथ दंगों को पोस्टर लगा दिए गए। इसमें लिखा था ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे।’ शहर में रोडवेज बस स्टैंड सहित कई प्रमुख चौराहे पर पोस्टर चस्पा देख पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आनन-फानन में पोस्टर हटवाए। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज से पड़ताल शुरू हुई तो पता चला कि बस में सवार होकर कुछ युवक मुजफ्फरनगर में रविवार रात पहुंचे और रोडवेज बस स्टैंड सहित अन्य जगहों पर पोस्टर चस्पा कर भाग निकले।

पुलिस की निगरानी और गश्त व्यवस्था पर सवाल

सार्वजनिक स्थान पर पोस्टर लगने की घटना ने क्षेत्र में पुलिस की निगरानी और गश्त व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। एसएसपी ने इसे गंभीर मामला माना और जांच एसपी सिटी को सौंपी। पुलिसकर्मियों की भूमिका और गश्त व्यवस्था की जांच शुरू कराई गई। देर रात तीन दारोगाओं समेत आठ पुलिस वालों को निलिंबित कर दिया गया।

इनमें सिविल लाइन के दारोगा पंकज कुमार और मुकुल कुशवाहा, एलआईयू के दारोगा राजकुमार के साथ ही कांस्टेबल महेंद्र प्रताप सिंह, रिक्रूट कांस्टेबल विवेक कुमार, विशाल कुमार, मोनू कुमार और अमित शर्मा को शामिल हैं।

सांसद हरेंद्र मलिक के चकमा देने में छह नपे

उधर, सपा सांसद हरेंद्र मलिक के मुजफ्फरनगर स्थित आवास पर पुलिस फोर्स तैनात कर उन्हें हाउस अरेस्ट किया गया था। इसके बावजूद सांसद पुलिस टीम को चकमा देकर सोमवार को सहारनपुर कलक्ट्रेट पहुंच गए। वहां उन्होंने ध्वस्त मस्जिद स्थल का निरीक्षण करने के साथ ही अधिकारियों से मुलाकात की। सांसद के पुलिस सुरक्षा घेरे से निकलकर सहारनपुर पहुंचने के बाद पुलिस की व्यवस्था पर सवाल खड़े हुए।

मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने देर रात संबंधित पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की। शहर कोतवाली के दारोगा नितिन कुमार और यशपाल सिंह तथा कांस्टेबल नदीम, निशांत कुमार, दीपक गौतम और दिनेश कुमार को निलंबित कर दिया गया है।

समाजवादी पार्टी ने पहले ही प्रतिनिधिमंडल के सहारनपुर पहुंचने और मस्जिद ध्वस्तीकरण के मामले में अधिकारियों से मुलाकात कर विरोध का ऐलान किया था। इसे देखते हुए प्रतिनिधिमंडल में शामिल सभी नेताओं को सुबह से ही हाउस अरेस्ट कर दिया गया था।

Yogesh Yadav

लेखक के बारे में

Yogesh Yadav

योगेश यादव लाइव हिन्दुस्तान में पिछले छह वर्षों से यूपी सेक्शन को देख रहे हैं। यूपी की राजनीति, क्राइम और करेंट अफेयर से जुड़ी खबरों को कवर करने की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। यूपी की राजनीतिक खबरों के साथ क्राइम की खबरों पर खास पकड़ रखते हैं। यूपी में हो रहे विकास कार्यों, शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में आ रहे बदलाव के साथ यहां की मूलभूत समस्याओं पर गहरी नजर रखते हैं।

पत्रकारिता में दो दशक का लंबा अनुभव रखने वाले योगेश ने डिजिटल से पहले प्रिंट में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। लम्बे समय तक हिन्दुस्तान वाराणसी में सिटी और पूर्वांचल के नौ जिलों की अपकंट्री टीम को लीड किया है। वाराणसी से पहले चड़ीगढ़ और प्रयागराज हिन्दुस्तान को लांच कराने वाली टीम में शामिल रहे। प्रयागराज की सिटी टीम का नेतृत्व भी किया।

बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से बीकॉम में ग्रेजुएट और बनारस की ही काशी विद्यापीठ से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट योगेश ने कई स्पेशल प्रोजेक्ट पर काम भी किया है। राष्ट्रीय नेताओं के दौरों को कवर करते हुए उनके इंटरव्यू किये। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मौत से जुड़े रहस्यों पर हिन्दुस्तान के लिए सीरीज भी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsदंगे के पोस्टर और सपा सांसद के मस्जिद स्थल पहुंचने पर बड़ा ऐक्शन, 14 निलंबित