Hindi NewsUP Newsmajor action against prostitution in up after raids on two hotels in aligarh four spa centres in meerut
यूपी में जिस्मफरोशी पर बड़ा ऐक्शन, अलीगढ़ में 2 होटलों के बाद मेरठ के 4 स्पा सेंटरों पर छापा

यूपी में जिस्मफरोशी पर बड़ा ऐक्शन, अलीगढ़ में 2 होटलों के बाद मेरठ के 4 स्पा सेंटरों पर छापा

संक्षेप:

मेरठ के इन स्पा सेंटरों में जिस्मफरोशी का धंधा धड़ल्ले से चलाया जा रहा था। एसपी सिटी ने मंगलवार शाम अलग-अलग टीम बनाकर एक साथ चार स्पा सेंटरों शॉपरिक्स मॉल, मंगलपांडे नगर और गढ़ रोड पर छापेमारी कराई। इस दौरान चार संचालिकाओं समेत 20 युवतियों और एक युवक को हिरासत में लिया गया है।

Jan 13, 2026 10:58 pm ISTAjay Singh प्रमुख संवाददाता, मेरठ
share Share
Follow Us on

यूपी में जिस्मफरोशी के खिलाफ मंगलवार को पुलिस ने बड़ा ऐक्शन लिया। पुलिस ने अलीगढ़ में जहां दो होटलों पर छापा मारकर सात महिलाओं और आठ पुरुषों को आपत्तिजनक हाल में गिरफ्तार किया वहीं मेरठ में एक साथ चार स्पा सेंटरों पर छापा मारा। इन स्पा सेंटरों में जिस्मफरोशी का धंधा धड़ल्ले से चलाया जा रहा था। एसपी सिटी ने मंगलवार शाम अलग-अलग टीम बनाकर एक साथ चार स्पा सेंटरों शॉपरिक्स मॉल, मंगलपांडे नगर और गढ़ रोड पर छापेमारी कराई। इस दौरान चार संचालिकाओं समेत 20 युवतियों और एक युवक को हिरासत में लिया गया है। कुछ रजिस्टर, आपत्तिजनक वस्तुएं और मोबाइल फोन बरामद किए गए। आरोपियों के मोबाइल में युवतियों के फोटो, बातचीत की डिटेल और लोकेशन साझा करने के साक्ष्य मिले हैं। इस दौरान संबंधित थानों की पुलिस को पूरी तरह से दूर रखा गया। अलग-अलग थानों से फोर्स भेजी गई थी। फिलहाल सभी के खिलाफ मुकदमे दर्ज कराए जा रहे हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

ब्रह्मपुरी, नौचंदी और मेडिकल थाना क्षेत्र में कुछ स्पा-सेंटर में देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा था। इनमें से कुछ की संचालिका पूर्व में भी देह व्यापार कराने के आरोप में पकड़ी जा चुकी हैं। गोपनीय सूचना के बाद एसएसपी/डीआईजी डॉ. विपिन ताडा ने एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह को कार्रवाई का आदेश दिया। इसके बाद चार अलग-अलग टीम बनाकर एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह और सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने मंगलवार शाम एक साथ 4 स्पा सेंटर पर छापेमारी कराई।

ये भी पढ़ें:वाट्सएप पर लड़की बुक कराते थे होटल, शर्मनाक हाल में मिले जोड़े; आपत्तिजनक सामान

मंगलपांडेनगर में दो स्पा सेंटर, गढ़ रोड पर नंदनी प्लाजा के पास एक स्पा सेंटर और शॉपरिक्स मॉल में बने स्पा सेंटर पर पुलिस की टीम एक साथ पहुंची। यहां चार संचालिका समेत 20 युवतियां और एक युवक को पकड़ा गया। इस दौरान पुलिस ने रजिस्टर और मोबाइल जब्त किए। रजिस्टर में पिछले कुछ दिनों में हुई लोगों की एंट्री मिली है। वहीं, मोबाइल पर व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम और टेलीग्राम के जरिये कुछ लोगों को युवतियों के फोटो, रकम और बाकी जानकारी समेत लोकेशन साझा की हुई थी। ऐसे में साफ है कि यहां सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। पुलिस ने सभी स्पा सेंटर संचालिकाओं और उनकी सहयोगी युवतियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। हालांकि सभी को परिजनों की सुपुर्दगी में दिया गया है।

थाना पुलिस को रखा दूर

छापेमारी के लिए जो चार टीम बनाई थी, उनमें संबंधित थाना पुलिस को नहीं रखा गया। मेडिकल में छापेमारी के लिए सदर बाजार और देहलीगेट थाने से फोर्स बुलाया गया था। ब्रह्मपुरी में छापेमारी के लिए परतापुर और टीपीनगर से पुलिस गया था। इसके अलावा नौचंदी में छापेमारी के लिए लालकुर्ती और मेडिकल पुलिस भेजी गई थी। थाना प्रभारी समेत संबंधित चौकी प्रभारियों को कार्रवाई की भनक नहीं लगने दी गई।

ये भी पढ़ें:कौन है डॉ.रमीज का आका? अब STF करेगी KGMU में रेप और धर्मांतरण की जांच

क्या बोली पुलिस

मेरठ के एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि पुलिस को इनपुट मिला था कि कुछ स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा है। इसी आधार पर मंगलवार शाम को एक साथ 4 जगहों पर छापेमारी कराई गई। चार संचालिका समेत 20 युवतियों को पकड़ा गया है। फिलहाल कुछ साक्ष्य मिले हैं, जिससे देह व्यापार कराए जाने की पुष्टि हो रही है। मुकदमे दर्ज कराए जा रहे हैं।

Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh

अजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |