Hindi NewsUP NewsMajor accident in Ayodhya; High speed container hits pickup, two killed, three injured
अयोध्या में बड़ा हादसा; तेज रफ्तार कंटेनर ने पिकअप को मारी टक्कर, दो की मौत, तीन घायल

अयोध्या में बड़ा हादसा; तेज रफ्तार कंटेनर ने पिकअप को मारी टक्कर, दो की मौत, तीन घायल

संक्षेप: अयोध्या में रविवार की सुबह भीषण हादसा हुआ है। रौनाही थाने से कुछ दूरी पर नेशनल हाईवे पर स्थित लखौरी ओवर ब्रिज बिजली भवानी धार्मिक स्थल के पास पिकअप को तेज रफ्तार कंटेनर ने पीछे से जबरदस्त टक्कर मार दी है।

Sun, 16 Nov 2025 12:11 PMYogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

अयोध्या में रविवार की सुबह भीषण हादसा हुआ है। रौनाही थाने से कुछ दूरी पर नेशनल हाईवे पर स्थित लखौरी ओवर ब्रिज बिजली भवानी धार्मिक स्थल के पास पिकअप को तेज रफ्तार कंटेनर ने पीछे से जबरदस्त टक्कर मार दी है। हादसे में पिकअप चालक सहित दो की मौत हो गई। जबकि पिकअप सवार व डीसीएम चालक सहित तीन लोग घायल हो गए है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

रविवार को सुबह अयोध्या से चलकर लखनऊ को जाने वाली पिकअप नेशनल हाईवे पर स्थित लखौरी ओवार्ब्रिज पर खराब हो गई। इस दौरान पिकअप चालक ओवर ब्रिज पर खराब पिकअप को ठीक कर रहा था। इसी दौरान एक डीसीएम भी आ गई। जिसे पिकअप चालक ने रोका और डीसीएम चालक से भी खराब पिकअप को ठीक करवाने में सहयोग मांग बैठा। दोनों वाहनों के चालक पिकअप में गड़बड़ी देख रहे थे।

ये भी पढ़ें:सोनभद्र खदान में मजदूरों की तलाश जारी, पूरी रात चला रेस्क्यू अभियान, 15 अभी दबे

इसी दौरान पीछे से आ रहे एक कंटेनर ने अनियंत्रित होकर पिकअप में जबरदत टक्कर मार दी। इस सड़क दुर्घटना में कंटेनर के नीचे एक व्यक्ति रौंद उठा। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी सोहावल भेजवाया। जहां पर पिकअप पर सामान लादकर ले जा रहे धीरेंद्र पुत्र परवीन निवासी बछरावां रायबरेली व पिकप चालक मानसिंह पुत्र रामपाल यादव सत्तू का पुरवा गोसाईगंज को आनन फानन में पुलिस ने सीएचसी सोहावल भेजवाया। जहां पर चिकित्सकों ने धीरेंद्र को मृत घोषित कर दिया।

पिकअप चालक सहित तीन अन्य को जिला अस्पताल भेजा गया है। जहां पर पिकअप चालक मानसिंह की मौत हो गई। वहीं मंशाराम पुत्र सुंदरलाल निवासी गुलाबखेड़ा बछरावां रायबरेली का पैर टूट गया। वहीं घायलों में शामिल शिव कुमार पुत्र मिश्रीलाल कोरी निवासी फिरोजपुर रुदौली व डीसीएम चालक दीपांशु पुत्र रामसिंह का जिला चिकित्सालय में ईलाज चल रहा है। यह पिकअप खलीलाबाद से सामान लादकर बछरावां रायबरेली को जा रही थी।

दुर्घटना के दौरान कुछ देर के लिए हाईवे की एक लेन पर जाम लग गया। रौनाही थाना प्रभारी संदीप सिंह अपने पुलिस कर्मियों के साथ सड़क हादसे का शिकार बनी पिकअप और कंटेनर हटवाते हुए मार्ग को सुचारु रूप से चालू करवाया। इसके बाद यातयात बहाल हो पाया। थाना प्रभारी संदीप सिंह ने बताया कि कंटेनर चालक दुर्घटना के बाद मौके से फरार हो गया है। कंटेनर व डीसीएम को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की जा रही है।