मुझे किसी ने नहीं किया अगवा, मैंने अपनी मर्जी से छोड़ा घर

Feb 18, 2026 06:10 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरी
share

Mainpuri News - मैनपुरी। थाना किशनी क्षेत्र के एक गांव से 12 फरवरी की रात गायब हुई युवती बुधवार को एसपी कार्यालय पर पहुंच गई।

मुझे किसी ने नहीं किया अगवा, मैंने अपनी मर्जी से छोड़ा घर

थाना किशनी क्षेत्र के एक गांव से 12 फरवरी की रात गायब हुई युवती बुधवार को एसपी कार्यालय पर पहुंच गई। उसने शिकायती पर देकर कहा कि वह अपनी मर्जी से घर से गई थी। उसने अपने प्रेमी से आर्य समाज मंदिर में प्रेम विवाह कर लिया है। परिवार के लोग उसे तलाश कर रहे हैं। गुस्से में आकर वह उसके और उसके पति के साथ कोई अप्रिय घटना कर सकते हैं। इसलिए उसे सुरक्षा दिलाई जाए। किशनी क्षेत्र की एक गांव निवासी युवती ने बुधवार को एसपी कार्यालय जाकर शिकायती पत्र दिया और जानकारी दी कि 12 फरवरी की रात 1 बजे वह अपनी मर्जी से घर से चली गई थी।

उसी किसी ने अगवा नहीं किया। दूसरे दिन 13 फरवरी को उसने अपने प्रेमी के साथ आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली है। वह तथा उसका प्रेमी बालिग है। युवती का कहना है कि परिवार के लोगों ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि वह घर से आभूषण और नकदी लेकर आई है। जबकि ऐसा नहीं है। उस पर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।