Hindi NewsUttar-pradesh NewsMainpuri NewsYoung Man Found Unconscious in Forest Rushed to Medical College
युवक बेहोशी हालत में मिला, भर्ती

युवक बेहोशी हालत में मिला, भर्ती

संक्षेप:

Mainpuri News - बरनाहल। थाना क्षेत्र के ग्राम बेलाहार में वन विभाग के जंगल में गया एक युवक बेहोशी हालत में मिला।

Sep 10, 2025 07:31 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरी
share Share
Follow Us on

थाना क्षेत्र के ग्राम बेलाहार में वन विभाग के जंगल में गया एक युवक बेहोशी हालत में मिला। सूचना पर परिजन वन विभाग के जंगल में पहुंचे और बेहोशी हालत में इलाज के लिए उसे सैफई मेडीकल कॉलेज ले गए। मंगलवार को ग्राम बेलाहार निवासी स्वर्गीय राममोजी यादव का 23 वर्षीय पुत्र पुष्पेंद्र सुबह 8 बजे गांव के बाहर वन विभाग के जंगल में गया था। जहां से काफी समय बीत जाने के बाद भी वह वापस नहीं लौटा। जिसके बाद परिजनों ने पुष्पेंद्र की गांव के पास खेतों में खोजबीन की। तभी ग्रामीणों ने पुष्पेंद्र के वन विभाग के जंगल में बेहोशी हालत में पड़े होने की सूचना दी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और बेहोशी हालत में सैफई ले गए। जहां उसका इलाज चल रहा है। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। इस संबंध में थाना पर कोई भी तहरीर नहीं दी गई है।