
दुबई में जिले का नाम रोशन कर रहे युवा उद्यमी देवेश राठौर
Mainpuri News - मैनपुरी। शहर के मोहल्ला देवपुरा निवासी नरेंद्र सिंह राठौर के पुत्र युवा उद्यमी देवेश राठौर विदेश में जिले के नाम रोशन कर रहे हैं।
शहर के मोहल्ला देवपुरा निवासी नरेंद्र सिंह राठौर के पुत्र युवा उद्यमी देवेश राठौर विदेश में जिले के नाम रोशन कर रहे हैं। दुबई में आयोजित एडुमाइंड्स लर्निंग के दीक्षांत समारोह 2025 में उन्होंने दुनिया भर से आए युवाओं को सम्मानित किया। युवा उद्यमी को सफलता पर जिले के लोगों ने बधाई दी है। मैनपुरी जैसे छोटे जिले से निकलकर युवा उद्यमी देवेश सिंह राठौर ने दुबई की चमकती दुनिया में अपनी पहचान बनाई है। देवेश दुबई में एक ऐसी कंपनी चला रहे हैं जो दुनिया भर के छात्रों को ऑनलाइन शिक्षा, स्किल डेवलपमेंट और इंटरनेशनल डिग्री प्रोग्राम्स से जोड़ रही है।

मैनपुरी से दुबई तक का यह सफर उन हजारों युवाओं के लिए मिसाल है जो छोटे कस्बों से बड़े सपने लेकर निकलते हैं। उनकी कंपनी एडुमाइंड्स लर्निंग की ओर से दो दिन पहले दुबई में भव्य दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। इसमें अमेरिका, ब्रिटेन, मिडिल ईस्ट और एशिया पैसिफिक क्षेत्र से आए 100 से अधिक छात्रों को सम्मानित किया गया। दीक्षांत समारोह में संयुक्त अरब अमीरात से शेख सलीम बिन सुल्तान अल कासिमी, लाजारोस सरिस, डॉ. एनरिक गुएरा और डॉ. मोहम्मद खान मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। अतिथियों ने छात्रों को विभिन्न कोर्स और प्रोग्राम एडुमाइंड्स लर्निंग के प्लेटफॉर्म के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




